'लुटेरे' विधायकों पर 'गुंडे' की मार...शिवपाल के बयान पर इन केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार

'लुटेरे' विधायकों पर 'गुंडे' की मार...शिवपाल के बयान पर इन केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने सपा नेताओं को बताया गुंडा, बोले- अब गुंडई नहीं कर पाएंगे सपा नेता

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल  सिंह यादव के भाजपा विधायकों को लुटेरा और जमीन पर कब्जा करने वाले बयान पर भाजपा ने सपा नेताओं को गुंडा बताकर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने सपाईयो को गुंडा बताते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी के गुंडे अब गुंडई कर नहीं पाएंगे और कहीं किसी तरह के कब्जे होंगे तो हम होने नहीं देंगे।

------

क्या बयान दिया था शिवपाल ने-

बदायूं। जिले में दो दिवसीय दौरे पर आये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए न केवल सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की तुलना लुटेरे से कर दी थी बल्कि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य पर अपने लेखपाल भाई के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जा करने का आरोप भी

लगा दिया था। हालांकि शिवपाल ने किसी विधायक का नाम नहीं लिया था लेकिन उनके क्षेत्र का नाम साफ-साफ बोला था। दातागंज विधायक का नाम लिए बगैर उन पर भी शिवपाल ने आरोप जड़ दिए थे। उनके इस बयान की राजननीतिक जगत में काफी चर्चा रही थी। 

- क्या कहा था शिवपाल सिंह  ने (सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें)- 

https://www.facebook.com/share/v/1au9ejpoJk/

-------

अब क्या बोले केंद्रीय मंत्री वर्मा-

बदायूं। मंगलवार को ककोड़ा मेला के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा पर पलटवार किया। उन्होंने शिवपाल का नाम लिए बगैर कहा कि ये गलती उन नेताजी की नहीं है। क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी सरकार में ये सब काम होते रहे हैं। इसलिए उन्हें यही

- क्या कहा बीएल वर्मा ने (सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें)- 

https://www.facebook.com/share/v/1MjfcF5Fqm/

दिखाई पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि वह सप नेताओं से कहेंगे कि वे अपने गिरेबान में झांककर देखें कि 2017 से पहले क्या हाल था। सपा नेताओं को गुंडा बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा के गुंडे अब गुंडई कर नहीं पाएंगे और कहीं कब्जे हम होने नहीं देंगे। 

--------

शिवपाल के बयान वाली खबर समेत संबंधित खबरें पढ़ने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें- 

- शिवपाल ने किस भाजपा विधायक की 'लुटेरे' से कर दी तुलना...दूसरे पर लगा दिया जमीन कब्जाने का आरोप

https://sabkibaat.in/post/which-bjp-mla-did-shivpal-compare-to-a--robber----accused-another-of-land-grabbing-

- बदायूं में सपा की 'ओवरहॉलिंग' की कवायद...फिलहाल सब को 'तोड़ा', जिलाध्यक्ष को छोड़ा

https://sabkibaat.in/post/sp-s-exercise-of--overhauling--in-badaun---for-now-everyone-has-been--broken--the-district-president-has-been-left-out-

- सपा में दिखने लगी आपस की 'रार', गुटबाजी चरम पर, एक गुट ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

https://sabkibaat.in/post/internal-rift-started-appearing-in-sp-factionalism-reached-its-peak-one-faction-boycotted-the-program

- ये 'अपनापन' यूं ही या फिर सियासी...राजनीति के गलियारों में चर्चा में रही इन दोनों नेताओं की दुश्मनी

https://sabkibaat.in/post/is-this--closeness--just-like-that-or-is-it-political---the-enmity-between-these-two-leaders-was-discussed-in-the-corridors-of-politics



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto