सपा में दिखने लगी आपस की 'रार', गुटबाजी चरम पर, एक गुट ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

सपा में दिखने लगी आपस की 'रार', गुटबाजी चरम पर, एक गुट ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

जिलाध्यक्ष पर लगाया पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप, कार्यक्रम में शामिल होने से किया मना

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आए थे संविधान मान स्तंभ दिवस के कार्यक्रम में 

सबकी बात न्यूज

बदायूं। जिले में भाजपा की गुटबाजी तो जगजाहिर है लेकिन सपा भी इसका शिकार हो गई है। हालांकि यह गुटबाजी लोकसभा चुनाव में उस वक्त सामने आ गई थी जब कुछ सपा के कुछ जनप्रतिनिधियों ने बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को बदायूं से टिकट देने का विरोध कर दिया था। इन लोगों ने अखिलेश यादव को बाकायदा पत्र लिखकर धर्मेंद्र यादव को यहां से चुनाव लड़ने पर हारने के तमाम कारण गिना डाले थे। अब हाल में यह गुटबाजी तब सामने आ गई जब सपा के दूसरे प्रभावशाली गुट ने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम का बहिष्कार कर डाला। 

समाजवादी पार्टी के संविधान मान स्तंभ दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे। इसी क्रम में बदायूं में भी कार्यक्रम आयोजित होना था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शुक्रवार को बदायूं आए थे। 

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात ही सपा के एक प्रभावशाली गुट के सभी नेता उनसे मिले और जिलाध्यक्ष आशीष यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने से मना कर दिया। यही कारण रहा कि शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में इन नेताओं की अनुपस्थिति के कारण पर्याप्त संख्या में भीड़ भी नहीं जुट सकी और मैदान में होने वाला कार्यक्रम एक छोटे से हॉल में सिमटकर रह गया।

------

कार्यक्रम से एक दिन पहले किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

बदायूं। संविधान मान स्तंभ दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बदायूं आगमन पर सपा के प्रभावशाली गुट ने शुक्रवार को ही उनका स्वागत और अभिनन्दन किया। देर रात जनपद के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसमें पूर्व विधायक/पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव, पूर्वमंत्री/पूर्व विधायक आबिद रज़ा, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली, वरिष्ठ नेता चौधरी नरेश प्रताप, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवनीश यादव, सभासद अनवर खां, नगर अध्यक्ष फरहत अली, सदस्य जिला पंचायत सुनील यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग नत्थूराम कश्यप, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा मोतशाम सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड/ पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड स्वाले चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष/पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा भानु यादव, पूर्व जिला सचिव सोमेंद्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शशांक यादव प्रदेश सचिव/पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा सतेंद्र पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद मियां, राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड अली अल्वी, उपदेश गुर्जर, संजीव कुमार यादव, जितेंद्र यादव, ओमवीर यादव, अखिलेश यादव,मूवीन फरीदी, विवेक मोहन पाल, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto