पानी की टंकी साफ करते समय बुजुर्ग पर झपट पड़ी मौत, अस्पताल ले समय दम तोड़ा

पानी की टंकी साफ करते समय बुजुर्ग पर झपट पड़ी मौत, अस्पताल ले समय दम तोड़ा

बदायूं। छत पर पानी की टंकी साफ करते समय एक बुजुर्ग की तरफ मौत झपट पड़ी। बुजुर्ग ने काफी बचने का प्रयास किया लेकिन वह छत से गिर गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 

मामला उसहैत थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर नगला का है। गांव में रहनेवाले बुजुर्ग लतीफ खान सोमवार शाम अपने घर की छत पर रखी पानी की टंकी साफ करने गए थे। वह टंकी साफ कर रहे थे कि तभी बंदरों का झुंड छत पर आ गया। उन्होंने बंदरों से बचने का प्रयास किया तो बंदर उन पर झपट पड़े। खुद को बचाने के लिए जब वहभागे तो असंतुलित होकर नीचे गिर गए। चीख सुनकर आए परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में बंदरों का आतंक है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। कई बार जिम्मेदारों से इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 

------

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- बिसौली में बंदर घुड़की से डरकर भागी बुजुर्ग महिला की छत से गिरकर मौत

https://sabkibaat.in/post/in-bisauli-an-elderly-woman-ran-away-fearing-the-monkey-attack-and-died-after-falling-from-the-roof-

- बंदरों के कारण चली गई एक और युवक की जान, छत से गिरा और तोड़ दिया दम

https://sabkibaat.in/post/another-young-man-lost-his-life-because-of-monkeys-he-fell-from-the-roof-and-died

- बिजली उपकेद्र के अंदर बंदर ही बंदर....पसीना-पसीना हुए लोग, मचाया ऐसा 'बबंडर'

https://sabkibaat.in/post/monkeys-everywhere-inside-the-power-substation---people-sweating-profusely-such-a--tornado--was-created

- छत पर गई थी महिला, वहां हुआ कुछ ऐसा...छत से गिरकर चली गई जान

https://sabkibaat.in/post/the-woman-had-gone-to-the-roof-something-happened-there----she-died-after-falling-from-the-roof

- छत पर सो रहीं थीं दो बालिकाएं, अचानक आ गया बंदरों का झुंड...फिर हुआ ये

https://sabkibaat.in/post/two-girls-were-sleeping-on-the-terrace-suddenly-a-group-of-monkeys-came---then-this-happened


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto