छत पर सो रहीं थीं दो बालिकाएं, अचानक आ गया बंदरों का झुंड...फिर हुआ ये
SAB KI BAAT
Jun 16 2024
2020
बदायूं। बंदरों का आतंक हर जगह है। तमाम जगहों पर बंदरों की घुड़कियों के कारण लोग अपनी जान गवां चुके हैं तो कई घायल हो चुके हैं। सहसवान में भी छत पर सो रही दो बालिकाओं पर बंदरों का झुंड हमलावर हो गया और उन्हें कई जगह नोच लिया। इससे बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मोहल्ला नसरुल्लागंज में मुबीन का परिवार शनिवार रात छत पर सोने चला गया था। रविवार को परिवार के अन्य लोग तो उतर आए लेकिन मुबीन की 10 साल की बेटी साजिया व छह साल की आशिया छत पर ही सोती रहीं। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने बालिकाओं पर हमला कर दिया। बंदरों ने दोनों को कई जगह काटकर और नोचकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिवार व आसपास के लोग आए और बंदरों को किसी तरह भगाया। परिवार वाले दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT