शिक्षा के साथ ही संस्कारों के लिए जाने जाते हैं विद्या भारती विद्यालयः अतुल अलंकार
SAB KI BAAT
Feb 27 2026
2430
श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शक हुए रोमांचित
बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि नगर पालिका सभासद अतुल अलंकार रस्तोगी, अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व व्यवस्थापक ओम प्रकाश वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्या भारती विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के लिए समाज में पहचान बनाए हुए हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि विद्या भारती विद्यालय के आचार्य परिवार के द्वारा शिशुओं का सर्वांगीण विकास किया जाता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, महिषासुर संग्राम, शिव तांडव, नारी शक्ति, फलों की चौपाल, सरदार भगत सिंह नाटक, राजस्थानी गीत, होली गीत के माध्यम से देश भक्ति, नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कराया तथा कार्यक्रम का संचालन अनोज कुमार सक्सेना ने किया। धन्यवाद आभार व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने किया।
इस मौके पर अमृतपाल सिंह, सतीश कुमार गंगवार, अनिल वैश्य, राजेंद्र सिंह तोमर, पूनम सिंह, तरन वैश्य, कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल, हिमांशु उपाध्याय, दिनेश कुमार शर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।


Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
