तीन साल की बच्ची के ऊपर से उतर गए दो पहिये...कुचलकर भाग गया स्कूल की गाड़ी का ड्राइवर

तीन साल की बच्ची के ऊपर से उतर गए दो पहिये...कुचलकर भाग गया स्कूल की गाड़ी का ड्राइवर

स्कूल से घर आई थी बच्ची की बड़ी बहन, खेलते हुए गाड़ी के  सामने आ गई थी मासूम

जरीफनगर के गांव पड़रिया का है मामला

बदायूं। जरीफनगर के गांव पड़रिया में मंगलवार को हुई घटना से सभी को झकझोर कर रख दिया। छह साल की एक बच्ची स्कूल की गाड़ी से अपने घर के सामने उतरी तो उसकी तीन साल की बहन खेलते हुए गाड़ी के सामने आ गई। उसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। 


गांव निवासी नरेश की छह साल की बेटी माही गांव शेखूपुरा स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। बताया जाता है कि स्कूल संचालक ने बच्चों को लाने ले जाने के लिए पिकअप वाहन लगा रखा है। इसका ड्राइवर छुट्टी के बाद पिकअप से मंगलवार को माही को छोड़ने उसके घर आया था। बताया जाता है कि इसी दौरान माही की छोटी


बहन तीन साल की सृष्टि खेलते-खेलते गाड़ी के आगे आ गई लेकिन ड्राइवर ने उस पर ध्यान न देते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी। देखते ही देखते पिकअप का अगला पहिया सृष्टि को कुचलता हुआ निकल गया। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन ड्राइवर की जल्दबाजी के कारण तब तक दूसरा पहिया भी मासूम के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वहां से भाग निकला। गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

------

परिवार ने नहीं दी तहरीर, समझौते की चर्चा

बदायूं। बताते हैं कि घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी। स्कूल संचालक तक भी इसकी खबर पहुंच गई तो उसने समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। परिवार वालों ने घटना की तहरीर भी पुलिस को नहीं दी। बताते हैं कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिस गाड़ी से कुचलकर सृष्टि की मौत हुई वह सीआरएस पब्लिक स्कूल, शेखूपुरा की बताई जाती है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto