घर से आ रही थी बदबू...फ्रिज में देखा तो रखे थे महिला की लाश के 32 टुकड़े
SAB KI BAAT
Sep 21 2024
5000
सब की बात न्यूज। बेंगलुरू में एक महिला की हत्या करके उसकी लाश के टुकड़े कर दिए गए और उन्हें फ्रिज मे रख दिया गया। पड़ोस के लोगों को जब घर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फ्रिज में से लाश के 32 टुकड़े बरामद किए।
शहर के पाइप लाइन रोड पर वीरन्ना भवन में एक महिला रहती थी। बताते हैं कि
आसपास के लोगों को बीते कुछ दिनों से घर से बदबू आ रही थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी गई। बाद घर का ताला तोड़कर अंदर जाने पर वारदात का पता चला। बताया जा रहा है कि महिला तीन महीने पहले ही इस जगह पर किराए के मकान में आई थी। पुलिस जब घर के अंदर गई और तलाशी ली तो फ्रिज में देखकर भौचक्की रह गई। इसमें महिला के शरीर के कटे हुए टुकड़े 165 लीटर के फ्रिज के अंदर रखे थे। पुलिस के अनुसार, हत्या करीब 10-15 दिन पहले हुई लगती है। करीब 30 साल की इस महिला ने तीन महीने पहले इस जगह पर किराये का मकान लिया था। मृतका की पहचान बेंगलुरु के पास नेलमंगला की मूल निवासी 29 वर्षीय महालक्ष्मी के रूप में हुई है। हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी पता नहीं चला है।
------
....याद आया श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस
- दो साल पहले साल 2022 में दिल्ली के महरोली में श्रद्धा वाल्कर नाम की युवती की भी हत्या कर उसके शव के 36 टुकड़े कर दिए गए थे। इसके बाद उसके आरोपी आफताब पूनावाला ने उन टुकड़ों को जंगल में ले जाकर फेंक दिया था। इस खौफनाक वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter