पंजाब में हुई थी चोरी...जेवर खरीदे बिसौली के सर्राफ ने, उठा ले गई पंजाब पुलिस

पंजाब में हुई थी चोरी...जेवर खरीदे बिसौली के सर्राफ ने, उठा ले गई पंजाब पुलिस

बदायूं। पंजाब में हुई चोरी के मामले में वहां की पुलिस बिसौली के एक सर्राफ को ले गई है, हालांकि उसके नाबालिग बेटे को छोड़ दिया गया। वजीरगंज का भी एक युवक पकड़ा गया है।

विगत 31 अगस्त की रात को पंजाब के मोहाली शहर के सेक्टर-79 में पारस अग्रवाल के बंद घर में चोरों ने एक लाख 75 हजार की नकदी और एक किलो चांदी चोरी कर ली थी। पारस मूलरूप से गाजियाबाद का रहने वाला है और स्कूलों और अस्पतालों में कैटरिंग का काम करता है। दो साल से वह अपने मां-बाप के साथ सेक्टर-79 में किराये पर रह रहा है। वह 31 अगस्त की रात एक स्कूल में कैटरिंग का काम करने गया था। वह रात करीब ढाई बजे लौटा तो देखा कि घर के ताले टूटे थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से पौने दो लाख की नकदी और एक किलो चांदी गायब थी। 

पुलिस की जांच में इस मामले में वजीरगंज के गांव निमठोली निवासी अजय कुमार का नाम सामने आया था। पुलिस ने अजय को हिरासत में ले लिया तो उसने बताया कि उसने चांदी बिसौली के बीचकुआं निवासी गौरव कुमार रस्तोगी को बेची थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने यहां आकर गौरव व उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया। गौरव के पास से कुछ चांदी की बरामदगी भी कर ली गई। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी की डीवीआर को भी अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि गौरव के नाबालिग पुत्र को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन गौरव व अजय को लेकर पुलिस चली गई। बताते हैं कि घटना में अजय कुमार का बहनोई ग्राम निजरां का भी एक व्यक्ति शामिल है। 

--------

पुलिस पहुंची तो फेंक दिया मोबाइल फोन

बदायूं। बताया जाता है कि जब पंजाब पुलिस गौरव की दुकान पर पहुंची तो उसने अपना मोबाइल फोन फेंक दिया, जिसे पंजाब पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पंजाब पुलिस के अनुसार, घटना के मुख्य आरोपी अजय कुमार और गौरव सर्राफ के बीच काफी करीबी संबंध हैं। एक दूसरे के बीच कई बार बातचीत भी हुई। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto