रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा करा रहा था देह व्यापार, छापा पड़ा तो इधर-उधर भागने लगीं लड़कियां

रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा करा रहा था देह व्यापार, छापा पड़ा तो इधर-उधर भागने लगीं लड़कियां

गाजियाबाद। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे के मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने यहां छापा मारा तो लड़कियां मुंह छिपाकर इधर-उधर भागने लगीं। पुलिस ने यहां से धंधे की संचालिका, दो युवती, एक ग्राहक और रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे को गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद मे साहिबाबाद में मंगल पांडेय चौक के पास एक्सटेंशन दो में यूपी पुलिन के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे शाकिब का फ्लैट है। बताते हैं कि करीब छह माह से फ्लैट में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो वहां छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने यहां से एक महिला सरगना, फ्लैट मालिक और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर लड़कियां इधर-उधर भागने लगीं।  दो युवतियों को मौके से हिरासत में लेकर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस सभी आरोपितों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस जांच में सामने आया है कि फ्लैट यूपी पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे शाकिब का है। उसने साढ़े आठ हजार रुपये में देह व्यापार कराने वाली महिला के साथी को किराये पर करीब छह माह पूर्व दिया था। महिला तभी से उसमें देह व्यापार करा रही थी। दूसरा पकड़ा गया आरोपित मौजपुर थाना जाफराबाद दिल्ली का रविकांत है। जिस महिला सरगना को पकड़ा गया है वह जनवरी में शालीमार गार्डन से देह व्यापार में जेल जा चुकी है। जेल से बाहर आने के बाद फिर से देह व्यापार करा रही थी।

-------

व्हाट्सएप से ग्राहक बुलाती थी महिला

गाजियाबाद। जांच में पता चला कि महिला व्हाट्सएप पर ग्राहकों को बुलाती थी। इसके बदले एक हजार से दो हजार रुपये लेती थी। पुलिस मौके से बरामद मोबाइल खंगाल रही है। ये भी चर्चा है कि महिला नौकरी लगवाने के नाम पर युवतियों को यहां लाती थी और उनसे ब्लैकमेल कर गलत काम कराती थी।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto