मजदूर मांग रहे थे मेहनताना, ठेकेदार नहीं दे पा रहा था पैसा, तनाव में दे दी जान

मजदूर मांग रहे थे मेहनताना, ठेकेदार नहीं दे पा रहा था पैसा, तनाव में दे दी जान

बदायूं। एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक गंगा एक्सप्रेस-वे में ठेकेदारी करता था। बताते हैं कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराने वाली कंपनी ने मजदूरों का भुगतान लटका रखा था, जिस कारण मजदूर ठेकेदार से मेहनताना मांग रहे थे। इसी तनाव के चलते उसने अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

बिल्सीे के गांव खौसारा निवासी 25 वर्षीय सचिन शर्मा ठेकेदारी करते थे। इस समय वह बिसौली से होकर निकल रहे एक्सप्रेस-वे की पुलिया पर काम करा रहे थे। बताते हैं कि रविवार आधी रात के बाद किसी ने सचिन के परिजनों को सूचना दी कि वह बन्नी रोड पर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। परिजन वहां पहुंचे और उन्हें अस्पताल लेकर आए। हालत ठीक न होने पर परिजन उन्हें हायर सेंटर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही सचिन की मौत हो गई। 

सचिन के परिजनों के अनुसार, गंगा एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी के अधिकारी मजदूरों का भुगतान नहीं कर रहे थे, जिस कारण मजदूर सचिन से लगातार तकादा कर रहे थे। सचिन इसी बात को लेकर परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto