मेरठ में होगा व्यापारियों का सम्मेलन और त्रैवार्षिक चुनाव

मेरठ में होगा व्यापारियों का सम्मेलन और त्रैवार्षिक चुनाव

ग्रामीण स्तर पर व्यापारियों को किया जाएगा जागरूकः नवनीत

बदायूं। आगामी 12 व 13 अप्रैल को मेरठ में आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन एवं त्रैवार्षिक चुनाव को सफल बनाने के लिए दो दिवसीय जनपद भ्रमण को आए प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने सहसवान, नाधा, नूरपुर पिनौनी, उझानी इकाई की समीक्षा बैठक ली। 

इस्लामनगर  में वीरेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने पुनर्गठन करते हुए नगर अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र गुप्ता बॉबी, नगर महामंत्री दिनेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता को मनोनीत किया। जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला संगठन मंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला  युवा उपाध्यक्ष निमित गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उज्जल भविष्य की कामना की 

समीक्षा बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा  कि आगामी 12 व 13अप्रैल को मेरठ में त्रैवार्षिक चुनाव एवं व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनपद बदायूं की दमदार भूमिका तय करने के लिए दो दिवसीय भ्रमण पर सभी इकाइयां का तूफानी दौरा कर सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। सम्मेलन में व्यापारिक उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार भरी जाएगी 

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-छोटे बाजारों में भी संगठन अपनी इकाई को खड़ा कर रहा है। जानकारी के अभाव में छोटे बाजारों में दुकानदारों का अनावश्यक उत्पीड़न किया जाता है। इसके लिए संगठन के माध्यम से शहरी स्तर से लेकर  ग्रामीण स्तर पर व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। 

नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता बॉबी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको मिली है उसका पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता सहित प्रमुख व्यापारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto