'राजनीति' या नीति का 'राज'...तीसरी बार राजीव गुप्ता के सिर सजा जिलाध्यक्ष का ताज

'राजनीति' या नीति का 'राज'...तीसरी बार राजीव गुप्ता के सिर सजा जिलाध्यक्ष का ताज

बदायूं। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के सिर पर एक बार फिर जिलाध्यक्ष का ताज सज गया है। वह लगातार तीसरी बार भाजपा के जिलाध्यक्ष बने हैं। रविवार को पार्टी कार्यालय पर विधिवत उनके नाम की घोषणा की गई। 

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए विगत 10 जनवरी को 38 लोगों ने नामांकन कराया था जिसका परिणाम रविवार को सार्वजनिक किया गया। पार्टी की अंदरूनी राजनीति की बात करें तो भले ही राजीव कुमार गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है लेकिन बाकी 37 लोगों के मन में अध्यक्ष न बन पाने की टीस जरूर रह गई होगी। पार्टी के कुछ अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के स्थानीय नेताओं की गुटबाजी कई बार खुलकर सामने आ चुकी है। हाल ही में पिछले लोकसभा के चुनाव में यह गुटबाजी उभरकर सामने आ गई थी, जिसका अंजाम भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की हार के रूप में सामने आया था। 

भाजपा के ही कुछ नेता राजीव कुमार गुप्ता का पार्टी के प्रति समर्पण व ईमानदारी, भाजपा को और मजबूत बनाने की उनकी मंशा समेत अन्य बातों को उनके तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने का कारण बताते हैं तो कुछ नेता दबी जुबान से यह भी कहने से नहीं चूक रहे कि उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने का कारण 2027 का चुनाव है। दरअसल, 2022 के चुनाव में राजीव गुप्ता शहर सीट से विधायक के टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन कुछ नेता यह नहीं चाहते थे कि उन्हें टिकट मिले, क्योंकि राजीव गुप्ता को टिकट मिलने के बाद उन नेताओं को अपना पत्ता साफ होता दिख रहा था। पार्टी के इन सूत्रों का मानना है कि इस बार भी ऐसा ही हुआ है।

दो साल बाद जब चुनाव होने हैं तो राजीव गुप्ता को एक बार फिर जिलाध्यक्ष बनवाकर उनकी राह में रोड़ा अटकाने की कोशिश की जा रही है। चूंकि भाजपा का जिलाध्यक्ष तीन साल के लिए होता है तो ऐसे में 2027 का चुनाव भी राजीव गुप्ता को जिलाध्यक्ष के रूप में ही लड़ाना होगा। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन यह पक्का है कि राजीव कुमार गुप्ता के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने के पीछे या तो उनकी नीतियों का 'राज' यानी पार्टी का उन पर कड़ा भरोसा है या फिर स्थानीय नेताओं की 'राजनीति'। 

-----------

भाजपा सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही पार्टीः राणा

बदायूं। रविवार को जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम को जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां कौन कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाए पता नहीं चलता। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी मेहनत से पार्टी को मजबूत करें। 

लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ता परिवार  भाव से कार्य करते हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और स्वाभिमान और जिम्मेदारी सर्वाेपरि है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि वह साढ़े तीन साल से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव खड़े रहेंगे। 

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, अशोक भारतीय, आरएस पाल, मनोज मसीह, आशीष शाक्य, संदीप चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।






Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto