वायु प्रदूषक नियंत्रक बनाकर विजय रहे प्रथम, अली ने बनाया रेलवे ट्रैक सिक्योरिटी सिस्टम

वायु प्रदूषक नियंत्रक बनाकर विजय रहे प्रथम, अली ने बनाया रेलवे ट्रैक सिक्योरिटी सिस्टम

बदायूं। जिला विज्ञान क्लब की अध्यक्ष डीएम निधि श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष सीडीओ केशव कुमार के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने संपन्न कराया। इसमें विजय साहू प्रथम तथा अली सुबुर के मॉडल को दूसरा स्थान मिला। 

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कई नव प्रवर्तन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना कुमार ने की। मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार रहे। निर्णायक मंडल में विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज से अध्ययन प्राप्त एवं तकनीकी विशेषज्ञ सम्मिलित रहे, जिन्होंने सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए जनपद के आठ नव प्रवर्तकों को चयनित किया।

-------

इन्होंने पाया स्थान 

बदायूं। प्रथम स्थान पर वायु प्रदूषण नियंत्रक बनाने वाले विजय साहू, द्वितीय स्थान पर रेलवे ट्रैक सिक्योरिटी सिस्टम बनाने वाले अली सुबूर तथा तृतीय स्थान पर गर्भवती महिलाओं का पहली तिमाही में पंजीकरण एवं पहचान संबंधित मॉडल बनाने वाली मोमिना रहीं। चतुर्थ स्थान पर प्रदूषण रहित भट्टा चिमनी बनाने वाले रविंद्र कुमार, पंचम स्थान पर स्मार्ट सेफ्टी हेलमेट बनाने वाली रुचि सागर, छठे स्थान पर स्मार्ट विलेज बनाने वाली मोहिनी साहू, सातवें स्थान पर फायर सिक्योरिटी सिस्टम बनाने वाली संध्या और आठवें स्थान पर ऑटोमेटिक वॉकिंग ब्रिज एंड वर्टिकल विंड टरबाइन बनाने वाले लक्ष्यपाल रहे।

-------

सभी विजेताओं को मिला पुरस्कार

बदायूं। सभी नव प्रवर्तकों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में आठ हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये दिए गए। पांच सांत्वना पुरस्का प्रत्येक को दो हजार रुपये प्रदान किए गए जो नव प्रवर्तकों के बैंक खाते में जिला विज्ञान क्लब की ओर से जमा किए जाएंगे। क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य का अच्छा वैज्ञानिक बनने का आशीर्वाद दिया तथा सभी प्रतिभागियों एवं अधिकारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हेमा मेहता, प्रियंका शर्मा, उपासना सक्सेना, डॉ शशि गुप्ता, जाकिरा, मनीषा, शिवशंकर साहू, धर्मपाल सिंह, अरुण मिश्रा, सुधीर कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं तथा ऋतिक मिश्रा, अरिजीत सिंह, अफनान, शिवांश दिवाकर आदि विज्ञान संचारक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto