डांट के डर से बच्चा घर से निकला...रात भर रहा लापता, सुबह सकुशल घर पहुंचा
SAB KI BAAT
Jul 29 2025
2770
शहर के चौबे मोहल्ला का मामला, सोमवार शाम करीब सात बजे घर से निकल गया था आठ साल का रघु
बदायूं। परिवार वालों की डांट के डर से आठ साल का बच्चा घर से निकल गया। रात भर वह लापता रहा। इस दौरान परिवार वाले बदहवास स्थिति में उसे ढूंढते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को एक महिला को बच्चा मंदिर के पास मिला तो उन्होंने उसके घर पहुंचाया।
चौबे मोहल्ला में रहने वाले सोनू शर्मा का आठ साल का बेटा रघु शर्मा सोमवार शाम सात बजे घर से निकल गया। बताते हैं कि किसी गलती पर उसे परिवार वालों की डांट का डर था, जिस कारण वह घर से बिना किसी को बताए निकल गया। रात भर परिवार वालों ने उसे खोजा लेकिन उसका पता नहीं चला।
बच्चे के परिवार वालों के अनुसार, सोमवार को रघु घर आ गया। उसने बताया कि वह बिरुआबाड़ी मंदिर के पास पहुंच गया था। वहां उसे एक महिला मिलीं, जिन्होंने उसका नाम पता पूछा। डांट के डर से रघु ने घर न जाने की बात कही तो रात भर महिला ने उसे अपने घर में रखा। सोमवार सुबह वह उसे लेकर चौबे मोहल्ले पहुंची तो लोगों ने रघु को पहचानकर उसके परिवार वालों को सूचना दे दी। बालक को सकुशल पाकर परिवार वालों की जान में जान आई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter