'से*स करोगे मेरे साथ'...कहकर सुनसान जगह ले जाती थी हसीना, फिर मिलकर लूट लेता था गैंग
SAB KI BAAT
Nov 05 2024
3990
सब की बात न्यूज। हाइवे पर पहले लिफ्ट मांगकर वह गाड़ियां रुकवाती थी और उसके बाद सेक्स करने का लालच लेकर कार सवार को सुनसान जगह पर ले जाती थी। यहां मौजूद पूरा गैंग कार सवार का सब कुछ लूटकर फरार हो जाता था। पंजाब पुलिस ने इस लुटेरी हसीना और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरी हसीना कश्मीर की रहने वाली है।
पंजाब की मोहाली पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा जो हाइवे पर कार चालकों को सुनसान जगह पर ले जाकर उनसे लूट करता था। इस गैंग की सरगना कश्मीर की शमा खान थी जो कार चालकों से लिफ्ट का बहाना करके पहले कार रुकवाती थी और फिर कार में बैठकर उन्हें सेक्स करने का लालच देकर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाती थी। यहां उसके साथी पहले ही मौजूद होते थे जो कार चालक से लूटपाट करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से आईफोन, सोने का ब्रेसलेट समेत अन्य सामान बरामद किया है जो उन्होंने गोविंदगढ़ के एक कारोबारी से लूटा था। आरोपितों की पहचान बठिंडा के अर्शदीप सिंह, जसपाल सिंह, सोहाना के विक्रम सिंह, गुरप्रीत सिंह तथा चंडीगढ़ के सेक्टर 35 के अंगदजोत सिंह के रूप में हुई है।
------
केवल माल ही नहीं गाड़िया भी लूटता था गैंग
- ये गैंग केवल कार चालक की नगदी और माल ही नहीं बल्कि उनकी गाड़ियां भी लूट लेता था। पुलिस को उनके पास से लूटी गई एक थार, एक आई-20 कार व एक स्विफ्ट डिजायर भी बरामद की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
