पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया 22.38 लाख के सड़क और नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया 22.38 लाख के सड़क और नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन

सीसी सड़क व नाली निर्माण से जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सबकी बात न्यूज

बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने 22 लाख 38 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। 

यह उद्घाटन कार्यक्रम शहर के वार्ड संख्या 10 और वार्ड संख्या 24 में आयोजित किए गए, जहां लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव की शिकायतें सामने आ रही थीं। वार्ड संख्या 10 के अंतर्गत मछली बाजार क्षेत्र में शराफत सब्जी वाले की दुकान से लेकर अनीस की दुकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना पर लगभग छह लाख 45 हजार रुपये की लागत आएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बरसात के समय जलभराव की समस्या अत्यधिक गंभीर हो जाती थी। अब सीसी सड़क और पक्की नाली बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

इधर, वार्ड संख्या 24 में नत्थू के मकान से प्रीतम की पुलिया तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया। सीसी सड़क में 15 लाख 93 हजार रुपये है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य शहर के प्रत्येक नागरिक को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और हर वार्ड में समान रूप से काम किया जाएगा। 

उन्होंने यह भी बताया कि नगर के विभिन्न हिस्सों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए कि वे निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों से भी अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। 

इस अवसर पर सभासद  मोहम्मद नईम, नवैद, मोहम्मद रफीक, नईम, शफी अहमद, मोहम्मद मियां, अन्नू बेगम, शाहिद रवान, शाबाना, शाफिया, दानिश, बब्लू, मिन्टू, नईम, बच्चन समेत कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी और गजेन्द्र शाक्य सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto