मारने थे मच्छरों के लार्वा...पर, मर गईं हजारों मछलियां, बदायूं के इस तालाब में हुआ ऐसा
SAB KI BAAT
Aug 02 2025
4180
मलेरिया विभाग ने कराया था एंटी लार्वा का कराया था छिड़काव
सबकी बात न्यूज
बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र में शनिवार को एक तालाब में हजारों मछलियों की मौत हो गई। ग्रामीणों को इसका पता तब चला जब तालाब के ऊपर मरी हुईं मछलियां उतराती हुई दिखाई दीं। बताया जा रहा है कि मलेरिया विभाग ने तालाब में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया था, जिसके कारण मछलियों की मौत हुई है।
मामला गांव कल्लिया काजमपुर का है। शनिवार को यहां स्थित एक तालाब में हजारों मृत मछलियां उतरा रही थीं। यह देखकर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। ग्राम प्रधान उदयपाल के अनुसार, शुक्रवार को मलेरिया विभाग द्वारा तालाब में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया था। सम्भवतः दवा की डोज ज्यादा होने के कारण मछलियों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि
शनिवार सुबह को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने जेसीबी द्वारा तालाब की सफाई कराकर मछलियों को गड्ढे में दफन करा दिया। घटना के बाद पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पुलिस और मुख्यमंत्री को एक्स पर शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
577
-
जिला
221
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter