जीटीआई में 5.47 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

जीटीआई में 5.47 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक से जुड़े पाठ्यक्रमों से युवाओं को मिलेगा अवसर

शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों को मिली सफलता

सबकी बात न्यूज

बदायूं। जिले के युवाओं को आधुनिक, रोजगारपरक एवं उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से राजकीय पॉलिटेक्निक में लगभग 5.47 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत 5.47 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसे 31 मई 2027 से पूर्व पूर्ण कर हैंडओवर किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्य की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस, जल निगम, शाहजहांपुर है। सेंटर को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए अत्याधुनिक मशीनें और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें थ्री डी प्रिंटर सहित कई आधुनिक मशीनें शामिल हैं, जिनमें से कुछ मशीनें राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में पहुंच भी चुकी हैं।

-----

युवाओं को ये होगा फायदा

बदायूं। टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में युवाओं को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, आधुनिक औद्योगिक तकनीक, स्मार्ट ऑटोमेशन तथा नवीनतम तकनीकी कौशल से संबंधित प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इससे छात्र-छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक एवं उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त होगा। सेंटर का मुख्य उद्देश्य युवाओं और उद्योगों के बीच मौजूद कौशल अंतर को कम करना है। आधुनिक उद्योगों की जरूरतों के अनुसार छात्रों को तैयार करने के लिए स्मार्ट ऑटोमेशन, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग एवं नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेंटर में स्थापित होने वाली अत्याधुनिक मशीनों, उपकरणों और स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से छात्रों को हैंड्स-ऑन एवं प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे नवीनतम तकनीकों को सीधे सीख सकेंगे। इससे युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी और उन्हें उद्योगों में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

------

''मेरा उद्देश्य बदायूं के युवाओं को अपने ही जनपद में विश्वस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयारहोकर रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वयं का रोजगार और स्टार्टअप भी स्थापित कर सकें। जीटीआई में स्थापित होने वाला यह अत्याधुनिक सेंटर जनपद के युवाओं को ग्लोबल इंडस्ट्री-रेडी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक तकनीकी युग में बेहतर करियर, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।''

महेश गुप्ता, नगर विधायक

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto