शराब सेल्समैन हत्याकांडः बदायूं पुलिस से नाउम्मीद...अब धरने पर बैठेंगे परिवार वाले

शराब सेल्समैन हत्याकांडः बदायूं पुलिस से नाउम्मीद...अब धरने पर बैठेंगे परिवार वाले

एक महीने से ज्यादा का समय बीता, पर नामजदों से कोई पूछताछ तक नही

भाई बोला- जब तक नहीं मिलेगा न्याय, तब तक लड़ेंगे लड़ाई

सब की बात न्यूज

बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैया में देशी शराब की दुकान चलाने वाले सेल्समैन मुकेश यादव के परिवार वालों को बदायूं पुलिस से अब कोई उम्मीद नहीं है कि वह उन्हें न्याय दिला पाएंगे। परिवार वालों के अनुसार, नामजद ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना से आज तक पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की, ऐसे में पुलिस से न्याय की उम्मीद करना बेकार है। 

विगत 13 मई को सेल्समैन मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को एक महीना से ज्यादा का समय बीत चुका है और पुलिस इसे लूट की वजह से हत्या बताकर मामला लगभग बंद कर चुकी है। मृतक के परिवार वाले शुरू से ही आहूजा ग्रुप के एमडी और ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता व उनके कथित मैनेजर पंकज खुराना पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने ही हत्या कराई है। दोनों को परिवार वालों ने नामजद भी कराया था लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेना तो दूर बल्कि पूछताछ के लिए बुलाया तक नहीं गया। मृतक के भाई रामवीर ने बताया कि बदायूं पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं रहा। एडीजी से मिलकर आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में अब वे धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू करेंगे। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी, चाहें इसके लिए उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़े। उन्होंने बताया कि वह अब व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से समय लेकर मिलने जाएंगे। नामजदों को पुलिस यूं ही नहीं छोड़ सकती। 

--------

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें- 

खाकी और खादी का संरक्षणः पहले अंडरग्राउंड, फिर सौदा...अब बेखौफ घूम रहे सेल्समैन हत्याकांड के नामजद

https://sabkibaat.in/post/khaki-aur-khadi-ka-sanrakshanah-pahale-andaragraund-phir-sauda---ab-bekhauph-ghoom-rahe-selsamain-hatyaakaand-ke-naamajad

- मुख्यमंत्री तक पहुंचा शराब सेल्समैन की हत्या का मामला, भूख हड़ताल और अनशन की चेतावनी

https://sabkibaat.in/post/the-case-of-murder-of-liquor-salesman-reached-the-chief-minister-warning-of-hunger-strike-and-hunger-strike

- अपनी बात पर अड़े मृतक सेल्समैन मुकेश के परिवार वाले, बोले- किसी का भरोसा नहीं, सबको खरीद लिया

https://sabkibaat.in/post/apanee-baat-par-ade-mrtak-selsamain-mukesh-ke-parivaar-vaale-bole-kisee-ka-bharosa-nahin-sabako-khareed-liya

- कांग्रेस आई शराब सेल्समैन के परिवार के साथ, बोले नेता- हत्या में शराब माफिया का हाथ

https://sabkibaat.in/post/congress-came-with-the-family-of-the-liquor-salesman-the-district-president-said--liquor-mafia-has-a-hand-in-the-murder-

- जिस रवि बिहारी को सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपित बता रही पुलिस...उसे लेकर भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

https://sabkibaat.in/post/ravi-bihari-whom-the-police-is-calling-the-main-accused-in-the-salesman-murder-case---his-brother-made-a-shocking-revelation-about-him

- वीडियोः ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई...एडीजी से मिले मुकेश के परिजन


-लूट की कहानी से संतुष्ट नहीं शराब सेल्समैन के परिवार वाले...बोले-नामजदों की हो गिरफ्तारी


- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले


- नामजदगी के बाद पुलिस को नहीं मिल रहे ब्लूमिंगडेल के मैनेजर ज्योति मेंहदीरत्ता...अंडरग्राउंड हैं या कुछ और


...तो लूट के लिए की गई थी शराब सेल्समैन की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार


- हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto