हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर

हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर

कुंवरगांव में शराब सेल्समैन की मंगलवार रात दो लोगों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या

मृतक के परिजनों ने ज्योति मेंहदीरत्ता और पंकज खुराना पर लगाया था हत्या का आरोप, दो अज्ञात पर भी मुकदमा

बदायूं। कुंवरगांव में मंगलवार रात हुई शराब सेल्समैन की हत्या के मामले में शहर स्थित ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत पंकज खुराना पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक के परिवार वालों ने दोनों पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था। दो अज्ञात लोगों को भी एफआईआर में शामिल किया गया है। 

मंगलवार की रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंवरगांव क्षेत्र के गांव दुगरैया में देशी शराब के ठेके के सेल्समैन 38 वर्षीय मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुकेश विनावर थाना क्षेत्र के गांव रंझौरा का निवासी था तथा रात में

                          -- मृतक मुकेश का फाइल फोटो --

दुकान बंद करने से पहले कैश गिन रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां आ गए और तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी। मृतक के परिजनों ने शराब सिंडीकेट से जुड़े ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता तथा उनके मैनेजर पंकज खुराना पर हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। परिजनों ने खुलकर आरोप लगाया था कि ज्योति बाबू और पंकज खुराना ने ही मुकेश की हत्या कराई है। 

-------

एफआईआर दर्ज होने के बाद चार टीमें गठित

बदायूं। परिवार वालों की तहरीर के आधार पर बुधवार को ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन भी किया गया है। एफआईआर में ज्योति मेंहदीरत्ता व पंकज खुराना को आहूजा ग्रुप का एमडी दर्शाया गया है। हालांकि ज्योति मेंहदीरत्ता का नाम ज्योति बाबू लिखा गया है। 

-------

डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

बदायूं। सेल्समैन की हत्या के मामले में बुधवार को डीआईजी अजय साहनी ने एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा लोगों से पूछताछ की। डीआईजी ने एसएसपी को हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश


दिए। इस दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात केके सरोज, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय भी साथ रहे। 

-------

खुलकर बोले परिजन- ज्योति बाबू और पंकज ने कराई हत्या

बदायूं। हत्या के बाद जिला अस्पताल पहुंचे मृतक मुकेश के छोटे भाई रामवीर यादव तथा पिता महेश ने खुलकर ज्योति बाबू और पंकज खुराना का नाम लिया। हत्या का कारण बताते हुए कहा कि शराब सिंडीकेट कुंवरगांव में 85 रुपये का क्वार्टर बेच रहा था जबकि मुकेश वही क्वार्टर 75 रुपये का दे रहा था। इसी से सिंडीकेट के लोग उससे खुन्नस रख रहे थे। उन्होंने यहां तक कहा कि मुकेश की हत्या के लिए हत्यारों के लिए 10 लाख की सुपारी दी गई। ये लोग पहले भी फोन पर हत्या की धमकी दे चुके थे। 

-------

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

बदायूं। हत्यारोपितों के हाई प्रोफाइल होने के कारण ये मामला भी पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया है। हालांकि जांच के बाद ही मामले की असलियत सामने आ सकेगी कि ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना ने ही मुकेश की हत्या कराई है या मामला कुछ और है। दूसरी सूरत हत्यारों की गिरफ्तारी की है। यदि पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करने में कामयाब हो जाती है तो हत्या की असली सामने आ सकती है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto