शादी से एक दिन पहले होने वाले दूल्हे की हत्या...दुल्हन के प्रेमी ने अपहरण के बाद की वारदात

शादी से एक दिन पहले होने वाले दूल्हे की हत्या...दुल्हन के प्रेमी ने अपहरण के बाद की वारदात

दुल्हन का चचेरा भाई बताकर प्रेमी पहुंचा था युवक के घर, साथी के साथ किया अपहरण

सीसीटीवी में भी दिखे आरोपित, बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे युवक को

मृतक के परिवार वालों के अनुसार, होने वाली दुल्हन भी हत्याकांड में शामिल

सब की बात न्यूज

रामपुर। शादी से एक दिन पहले युवक का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई। युवक के परिवार वालों ने होने वाली दुल्हन और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्यारों ने युवक को पहले गला दबाकर मारा और फिर जंगल में ले जाकर उसकी लाश फेंक दी। 

रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला निवासी मुशर्रत के 35 वर्षीय पुत्र निहाल की शादी भोट थाना इलाके के धनुपुरा गांव निवासी 30 साल की गुलफ्शां से तय हुआ था। 15 जून को निहाल की बरात जानी थी, लेकिन इससे पहले 14 जून को

                                 -निहाल का फाइल फोटो-

ही निहाल अपने घर से लापता हो गया। शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद घर वालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। 15 जून को निहाल का शव भोट क्षेत्र के धनपुरा इलाके के एक खेत से बरामद हुआ। 

------

सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो लगा सुराग

रामपुर। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने निहाल को तलाश करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि दो लोग उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। इसमें दो लोगों के बीच बाइक पर निहाल बैठा नजर आया। दोनों लोग कपड़े से अपना मुंह ढके थे। परिवार के लोगों ने पूछताछ में बताया कि 14 जून को दोपहर में निहाल के पास एक फोन आया था। फोन करने वाले युवक ने खुद को उसका चचेरा साला बताते हुए नए कपड़ों का साइज दिलाने की बात कहकर घर से बाहर बुला लिया। इसके बाद निहाल दो युवकों के साथ बाइक पर चला गया। 

-------

पूछताछ में कबूला गुनाह

रामपुर। निहाल के परिवार वालों ने होने वाली दुल्हन और उसके एक प्रेमी व अन्य साथी पर अपहरण करने और उसकी हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के जंगल में निहाल का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि दुल्हन गुलफ्शां का उसके घर के पास रहने वाले सद्दाम से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सद्दाम गुलफ्शां की शादी तय होने से नाराज था और वह गुलफ्शां के घर पर जाकर झगड़ा भी कर चुका था। 

------

निहाल के घर वाले बोले- हत्या में गुलफ्शां का भी हाथ

बदायूं। निहाल के परिवार वालों के अनुसार, निहाल की हत्या में उसकी होने वाली पत्नी का भी हाथ है। इधर, पुलिस का कहना है कि दुल्हन से पूछताछ की जा रही है। वह इस पूरे कांड में शामिल है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। सद्दाम फरार है, उसकी भी तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto