खबर का असरः घर में घुसकर ताला तोड़ने और मारपीट करने वालों पर रिपोर्ट

खबर का असरः घर में घुसकर ताला तोड़ने और मारपीट करने वालों पर रिपोर्ट

बदायूं। 'सब की बात' न्यूज में खबर और वीडियो चलने के बाद जागी वजीरगंज पुलिस ने घर मे घुसकर ताला तोड़ने और मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

मंगलवार की दोपहर कुछ दबंगों ने एक घर मे घुसकर न सिर्फ घर का ताला तोड़ दिया था बल्कि घर में मौजूद महिलाओं से खींचतान करते हुए उनके साथ मारपीट भी की थी। पीड़ितों का कहना था कि आरोपी उनके घर से दो लाख रुपये और सामान भी लूटकर ले गए थे। पीड़ितों का यह भी कहना था कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी वह करीब डेढ़ घंटा बाद पहुंची और तब तक दंबग उत्पात मचाते रहे। इस खबर तथा संबंधित वीडियो को 'सब की बात' न्यूज ने प्रमुखता से चलाया, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उर्वशी गुप्ता पत्नी सुशील कुमार की तहरीर पर मनोज व पप्पू पुत्रगण श्यामबहादुर, समीकरण पुत्र मनोज, तपन पुत्र राकेश, सिवित पुत्र पप्पू व अरुण के खिलाफ धारा 357, 452, 324, 323 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

-----

मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, कहा 'धाराएं हटा सकती है पुलिस'

बदायूं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़िता उर्वशी का कहना है कि सोशल मीडिया पर खबर और वीडियो चलने के बाद पुलिस ने जैसे तैसे आरोपितों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन पुलिस जांच के नाम पर धाराएं हटा सकती है। उसने इसकी शंका प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है। 

-------

संबंधित खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- 

- हथियार लेकर घर में घुस आए दबंग...पहले ताला तोड़ा फिर महिलाओं से खींचतान और मारपीट

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto