डग्गामारी को मना किया तो एआरएम से हाथापाई पर उतर आए संचालक, रोडवेज पर हंगामा

डग्गामारी को मना किया तो एआरएम से हाथापाई पर उतर आए संचालक, रोडवेज पर हंगामा

बदायूं। डग्गामारी का विरोध करने पर डग्गामार वाहन संचालकों ने रोडवेज के एआरएम से ही अभद्रता कर डाला। केवल इतना ही नहीं, ज्यादा कहने पर वे एआरएम से हाथापाई पर उतर आए। बाद में जब रोडवेज के चालक परिचालक एकत्र हुए तो संचालक वहां से चले गए। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ। 

रोडवेज बस स्टैंड के सामने से ही जमकर डग्गामारी की जाती है। यहां प्राइवेट बसें खड़ी करके बेखौफ सवारी भरी जाती हैं। पिछले दिनों एआरएम डीके चौबे को हटाकर नए एआरएम राजेश पाठक को भेजा गया है। बुधवार को जब उन्होंने गेट के सामने सवारियां भर रही दो डग्गामार बसों को देखा तो वह पूछताछ करने लगे।

एआरएम के अनुसार, इसी दौरान वहीं पास में बैठे डग्गामार वाहन संचालक उल्टा सीधा कहने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो वह अभद्रता और हाथापाई पर उतर आए। इसके बाद हंगामा हुआ तो रोडवेज के चालक परिचालक एआरएम के समर्थन में आ गए। ये देखकर डग्गामार वाहन संचालक वहां से खिसक गए। एआरएम ने बताया कि डग्गामार संचालकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

----

चौकी पुलिस का बंधा है पैसा

बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड के मेन गेट से डग्गामारी ऐसे ही नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि इसमें रोडवेज चौकी पुलिस की पूरी मिलीभगत है। पुलिस इन डग्गामार वाहन संचालकों से बंधी बंधाई रकम लेती है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto