हथियार लेकर घर में घुस आए दबंग...पहले ताला तोड़ा फिर महिलाओं से खींचतान और मारपीट

हथियार लेकर घर में घुस आए दबंग...पहले ताला तोड़ा फिर महिलाओं से खींचतान और मारपीट

दो लाख रुपये और सामान लूटकर ले जाने का आरोप, जान से मारने की धमकी भी दी

बदायूं। घर पर कब्जा करने की नीयत से कुछ दबंगों ने एक परिवार से मारपीट व गालीगलौज की। दबंगों ने पहले घर का ताला तोड़कर सारा सामान बाहर निकाल दिया और उसके बाद घर की महिलाओं से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान दो लाख रुपये और सामान लूट लिया गया। 

वजीरगंज कस्बा के वार्ड संख्या 12 मोहल्ला माली निवासी सुशील कुमार की पत्नी उर्वशी गुप्ता का कहना है कि मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने घर पर थीं। उनके दूसरे घर में ताला पड़ा था कि इसी दौरान कस्बे के ही कुछ दबंग हाथों में लाठी डंडे व अन्य हथियार लेकर घर में घुस आए और जबरन ताला तोड़ने लगे। उन्होंने ऐसा करने से मना किया लेकिन दंबगों ने गाली गलौज करते हुए ताला तोड़ दिया और घर में रखा सामान बाहर निकाल दिया। घर पर उस समय केवल महिलाएं थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनसे अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद दबंग घर में रखे दो लाख रुपये व सामान लूटकर ले गए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। (नीचे संबंधित वीडियो देखें) -


------

मौके पर नहीं पहुंची पुलिस

बदायूं। पीड़ित परिजनों के अनुसार, दबंग करीब डेढ़ घंटे तक उनके घर पर हंगामा और मारपीट करते रहे लेकिन पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि उर्वशी के पति सुशील का कहना है कि बाद में पुलिस मौके पर आई थी। उर्वशी ने मनोज, पप्पू, तपन, अरुण आदि समेत करीब पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto