...तो क्या बदायूं के इस थाने में पुलिस वाले ही करा रहे खनन, पहले भी सवालों के घेरे में रहे हैं यहां के खाकी वाले

...तो क्या बदायूं के इस थाने में पुलिस वाले ही करा रहे खनन, पहले भी सवालों के घेरे में रहे हैं यहां के खाकी वाले

बिसौली तहसील के थाना फैजगंज का है मामला, दो लोगों की ऑडियो वायरल, ले रहे पुलिस वालों के नाम

सबकी बात न्यूज

बदायूं। खाकी का कभी अच्छे तो कभी गलत कामों के लिए चर्चा में रहना आम बात है, लेकिन बदायूं का एक थाना ऐसा भी है जो पिछले कुछ समय से गलत कामों की वजह से ही चर्चा में है। बात हो रही है फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की, जहां के पुलिस वाले एक बार नहीं बल्कि दो बार दूसरे जिले में जाकर हड़काने और दबिश देने के मामले में चर्चा में हैं तो वहीं लगातार क्षेत्र में आई चोरियों की बाढ़ ने भी इस थाने को अधिकारियों के रडार पर ला दिया है। अबकी बार इस थाने के कुछ पुलिसकर्मियों का नाम खनन के मामले में सामने आ रहा है। 

वायरल ऑडियो फैजगंज थाना क्षेत्र के दो लोगों की बताई जा रही है, जिसमें एक का नाम मुबारक तथा दूसरे का नाम उमेश सुनाई दे रहा है। इन दोनों की आपस में जो बातचीत हो रही है उसमें कपिल और जसवीर समेत कुछ दरोगाओं का जिक्र किया जा रहा है। बातचीत करने वाले कपिल और जसवीर का नाम तो खुलेआम ले रहे हैं। ये दोनों थाने के सिपाही बताए जा रहे हैं। एक व्यक्ति यह भी कह रहा है कि पुलिस वालों ने उस पर गलत मुकदमा लगा दिया है। हालांकि यह ऑडियो वायरल हुई है या जानकर प्रायोजित तरीके से वायरल की गई है, 'सबकी बात' न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता

--------

सुनिये, क्या बात हो रही वायरल ऑडियो में 

(सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, कृपया हेडफोन लगाकर सुने, कुछ शब्द आपत्तिजनक हो सकते हैं) -

https://sabkibaat.in/public/storage/all_files/2026/Feb/p709s3Ensjc8yBEL7Flh4tklwMNj8LUhBxiP6mFY.mp4

-------

सात सौ रुपये लेते हैं प्रति ट्रॉली

बदायूं। ऑडियो में यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस वाले सात सौ रुपये प्रति ट्रॉली ले रहे हैं। एक व्यक्ति यह भी कह रहा है कि सिपाही सात सौ रुपये पहले लेते हैं या बाद में लेते हैं। उमेश नाम का यह व्यक्ति कह रहा है कि उस पर झूठे मुकदमे लगाने के कारण ही वह कुछ दिनों के लिए वह यहां से हट गया है। वह कह रहा है कि यदि थाने से ये दो सिपाही हट जाए तो थाना सुधर जाए। ये दोनों जमकर दलाली कर रहे हैं। 

-------

खनन माफिया कहता है कि थाने में मेरी चलेगी

बदायूं। वायरल ऑडियो में उमेश नाम का एक व्यक्ति थाना क्षेत्र के ही एक व्यक्ति का नाम लेकर कह रहा है कि वह व्यक्ति कहता है कि थाने में उसकी चलेगी, जो वह चाहेगा वही होगा। चर्चा है कि जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है वह खनन माफिया के रूप में सक्रिय है। 

(मुख्य चित्र सौजन्य-एआई)

-------

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-

- बदायूं का ये दरोगा बोला-'कितनी पिन मारोगे, अपना मुकदमा बचा लो पहले'...इधर,खनन माफिया की शिकायत पर पलटा पीड़ित

https://sabkibaat.in/post/this-inspector-of-badaun-said--how-many-pins-will-you-hit-save-your-case-first-----here-the-victim-turned-on-the-complaint-of-mining-mafia-

- ये पुलिस है या खनन माफिया की 'रिकवरी एजेंट'... दूसरे जिले में हड़काने पहुंच गए बदायूं के इस थाने के खाकी वाले 

https://sabkibaat.in/post/is-this-the-police-or-the-mining-mafia-s--recovery-agent-----khaki-men-of-this-badaun-police-station-reached-another-district-to-create-panic




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto