ज्ञानवर्धन के लिए एक और सैर...मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा नानक सागर बांध

ज्ञानवर्धन के लिए एक और सैर...मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा नानक सागर बांध

कक्षा-3 एवं 4 के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान नानकमत्ता गुरुद्वारा का भी किया भ्रमण

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों के लिए रविवार का दिन अत्यंत उत्साहपूर्ण और ज्ञानवर्धक रहा। विद्यालय द्वारा आयोजित एक शैक्षिक भ्रमण के तहत विद्यार्थियों ने नानक सागर बांध की प्राकृतिक सुंदरता और जल संरक्षण की प्रक्रिया को करीब से देखा।

इसे देखकर विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित और रोमांचित दिखाई दिए। इसके पश्चात् नानकमत्ता गुरुद्वारा पहुंचकर बच्चों ने न केवल वहां की आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया, बल्कि गुरुद्वारे के ऐतिहासिक महत्त्व और सेवा भाव के बारे में भी विस्तार से जाना। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और सांस्कृतिक जानकारी देना था। 

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि शिक्षा केवल चहारदीवारी के भीतर ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने में भी निहित है। नानकमत्ता साहिब और नानक सागर बांध का यह शैक्षिक भ्रमण हमारे विद्यार्थियों के लिए आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक समझ विकसित करने का एक छोटा सा प्रयास था। बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और उनके सीखने की जिज्ञासा ही हमारी असली सफलता है। हम भविष्य में भी ऐसे अनुभवों के माध्यम से अपने छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करते रहेंगे।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto