एआई में भारत की ऐतिहासिक छलांग, विश्व मंच पर बढ़ी साखः राजीव

एआई में भारत की ऐतिहासिक छलांग, विश्व मंच पर बढ़ी साखः राजीव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तकनीक से सशक्त हो रहा भारत 

बोले जिलाध्यक्ष-एआई क्रांति में भारत की मजबूत दावेदारी, ‘मन की बात’ बना जनजागरण का माध्यम

सबकी बात न्यूज

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर सिविल लाइन्स मंडल के शक्ति केंद्र संख्या 16, बूथ संख्या 178 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें संस्करण के लाइव प्रसारण को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है। ‘मन की बात’ जन-जन को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। हाल ही में आयोजित वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल, किसानों एवं पशुपालकों के हित में तकनीक का उपयोग तथा प्राचीन भारतीय ग्रंथों के संरक्षण में आधुनिक तकनीक का समन्वय, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। 

(देखें वीडियो)- 

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खेल जगत में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की वैश्विक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि यह भारतीय संस्कृति और प्रतिभा की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने का संदेश दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे समाज में जागरूकता अभियान चलाएं और नागरिकों को केवल अधिकृत माध्यम से केवाईसी कराने तथा बैंक संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करें। 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पटेल, मंडल महामंत्री रचित साहू, मंडल उपाध्यक्ष राना शमीम, मंडल मंत्री दीपक सक्सेना, शक्ति केंद्र संयोजक सूर्य गौरव गुप्ता, केएल गुप्ता, दिनेश चंद्र मिश्रा, बूथ अध्यक्ष सलीम खान, मुजाहिर बंटी, शमीम, आरिफ बंटी, एजाज़ खान, पी के वर्मा, अनुभव उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto