सिर पर मारी ईंट, फिर खुरपी से गला काटकर घर में ही दफना दी पत्नी की लाश

सिर पर मारी ईंट, फिर खुरपी से गला काटकर घर में ही दफना दी पत्नी की लाश

पत्नी ने मकान नाम करने से किया इनकार तो पति ने कर दी हत्या

मुरादाबाद। पत्नी ने मकान नाम करने से मना कर दिया तो पति ने उसकी हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी के सिर में ईंट से वार किया, जब वह बेहोश हो गई तो खुरपी से उसका गला काट दिया और लाश के टुकड़े घर में ही दफन कर दिए। एक महीने बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारे पति को जेल भेज दिया।

मामला मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र का है। यहां तबस्सुम नाम की महिला अपने पति रेहान उर्फ शानेआलम के साथ रहती थी। विगत 12 अप्रैल को तबस्सुम अचानक लापता हो गई। 18 अप्रैल को तबस्सुम की मां पूनम ने थाना मझोला में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पूनम ने पुलिस को बताया कि तबस्सुम की शादी एक साल पहले ग्राम डींगरपुर, थाना मैनाठेर निवासी रिहान उर्फ शाने आलम से हुई थी। तबस्सुम पहले से शादीशुदा थी और उसके पांच बच्चे थे। पति की मौत हो जाने पर उसने दूसरी शादी की थी।

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तबस्सुम की तलाश शुरू कर दी। तबस्सुम का मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था। रेहान से बात करने पर पुलिस को उस पर शक हुआ तो रविवार 12 मई को पुलिस ने उसे बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद रेहान ने सच उगल दिया। 

-----

मकान के लालच में की थी शादी, नहीं मिलने पर बौखलाया

मुरादाबाद। आरोपित रेहान के अनुसार, उसने तबस्सुम से शादी उसके मकान के लालच में की थी। शादी के बाद से ही वह तबस्सुम से मकान अपने नाम करने का दबाव बनाने लगा था लेकिन तबस्सुम ने मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच झगड़े

                  ----- हत्यारा पति रेहान और उसके पास से बरामद वस्तुएं----- 

होने लगे। 12 अप्रैल को मामला बढ़ गया तो रेहान ने तबस्सुम के सिर पर ईंट से वार कर दिया। सिर फट जाने से तबस्सुम बेहोश हो गई तो रेहान ने खुरपी से उसका गला काट दिया। हत्या के बाद लाश को घर के कमरे में गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। 

------

दफन करने से पहले चेहरे को भी कुचला

मुरादाबाद। रेहान ने पुलिस को बताया कि लाश को कमरे में दफन करने से पहले उसका चेहरा भी ईंट से वार करके कुचल दिया ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। इसके बाद उसने गड्ढे को मिट्टी समेत अन्य सामान से ढक दिया। इसके बाद तबस्सुम का मोबाइल गंगा पुल के नीचे फेंक दिया। रेहान के कबूलनामे के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे मीडिया के सामने पेश किया और उसके बाद उसे जेल भेज दिया। 

---------

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- 

- सांप को बता रहे थे 'हत्यारा', पर वो तो लाश को डंसता रहा 'बेचारा.' ..हत्यारिन तो पत्नी निकली

https://sabkibaat.in/post/they-were-calling-the-snake-a--killer--but-the--poor-fellow--kept-biting-the-corpse----the-killer-turned-out-to-be-the-wife

- 70 साल के आशिक के प्यार में अंधी हुई 50 की प्रेमिका...एक और पति चढ़ा आशिकी की 'बलि'

https://sabkibaat.in/post/50-year-old-girlfriend-blinded-by-love-for-70-year-old-lover----one-more-husband-became--sacrificed--for-love#google_vignette

- (वीडियो) खौफः पति को पता चली पत्नी की प्रेम कहानी तो प्रेमी को बुलाकर करवा दी पत्नी की शादी

https://sabkibaat.in/post/-video--khaub-when-the-husband-came-to-know-about-his-wife-s-love-story-he-called-her-lover-and-got-her-married

- पति को खिलाईं नींद की गोलियां, घोंट दिया गला...फिर मचा दिया हार्ट अटैक का शोर

https://sabkibaat.in/post/she-fed-sleeping-pills-to-her-husband-strangled-him--then-created-a-ruckus-about-a-heart-attack

- रात में सोता था पत्नी की लाश के साथ, दिन में करता था पड़ोसियों से बात...ऐसे की वारदात

https://sabkibaat.in/post/he-used-to-sleep-with-his-wife-s-dead-body-at-night-and-used-to-talk-to-neighbors-during-the-day----this-is-how-he-committed-the-crime

- एक मेरठ की 'मुस्कान' है, एक यहां की मुस्कान 'थी'...पति ने मारकर जमीन में दफना दिया

https://sabkibaat.in/post/there-is-a--muskan--from-meerut-there-was-a--muskan--from-here---husband-killed-her-and-buried-her-in-the-ground

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto