मदर एथीना के कक्षा 10 के देवांग वशिष्ठ बने जोनल टॉपर

मदर एथीना के कक्षा 10 के देवांग वशिष्ठ बने जोनल टॉपर

बदायूं। मदर एथीना स्कूल ने इस बार फिर पांचवीं बार बदायूं के शिक्षा जगत में बोर्ड परीक्षा में ‘ज़ोनल टॉपर’ देकर कीर्तिमान रच दिया। कक्षा-10 के देवांग वशिष्ठ ने 99.2 प्रतिशत अंक लाकर पूरे मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया। 

इसके अलावा उन्होंनें  ‘सामाजिक विज्ञान, इन्फॉर्मेशन टेक्नालॉजी’ विषयों में 100 में से 100 अंक एवं गणित व विज्ञान में 100 में से 99 अंक प्राप्त कर अपनी बेहतर

                                                      ---- देवांग वशिष्ठ-----

प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा वंशराज ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, रजत यादव एवं संभव शर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा, उलमा खान एवं जया यादव ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ चौथा एवं आर्यन सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा में चार चांद लगाए। 

कक्षा-10 में 10 विद्यार्थियों द्वारा 95 प्रतिशत से अधिक एवं 30 विद्यार्थियों द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बदायूं जिले में विद्यालय का अलग स्थान बनाते हुए गौरवान्वित किया है। 

कक्षा-12 में अनुष्का यादव द्वारा 95 प्रतिशत अंक  प्राप्त करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा प्रगति अग्रवाल द्वारा 94.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा एवं अभिजीत यादव द्वारा 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा-12 में 11 विद्यार्थियों द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय की गरिमा को बनाये रखा। 

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों को भी भविष्य में और अधिक प्रयास एवं परिश्रम करते हुए श्रेष्ठ से श्रेष्ठतर परिणाम समाज को देने हेतु प्रेरित किया।  

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto