(वीडियो) खौफः पति को पता चली पत्नी की प्रेम कहानी तो प्रेमी को बुलाकर करवा दी पत्नी की शादी

(वीडियो) खौफः पति को पता चली पत्नी की प्रेम कहानी तो प्रेमी को बुलाकर करवा दी पत्नी की शादी

फर्रुखाबाद। मेरठ में सौरभ राजपूत समेत कई जगह हुईं पतियों के हत्या की घटनाओं के बाद पतियों में एक अनजाना खौफ घर कर गया है। ऐसे में फर्रुखाबाद में एक ऐसा मामला आया, जिसमें पति ने खुद ही अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। कचहरी में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई तो पति ने अपनी पत्नी को आशीर्वाद भी दिया।

कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र के गांव नगला कछिया निवासी राहुल की शादी करीब दो साल पहले फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी यादराम की बेटी वैष्णवी के साथ हुई थी। कुछ समय तक तो दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चला, लेकिन बाद में झगड़े होने लगे। इसके बाद वैष्णवी अपने मायके 

---------

प्रेमी युगल की शादी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/share/v/1A7QSNPT98/

---------

आ गई। इसी बीच राहुल को वैष्णवी के मनोज के साथ प्रेम संबंधों का पता चला। इसके बाद राहुल वैष्णवी को लेकर तहसील पहुच गया और एक वकील के माध्यम से यह शपथपत्र दिया कि वे दोनों अलग-अलग रहना चाहते हैं। आवश्यक प्रक्रिया के बाद वैष्णवी और मनोज की शादी भी राहुल ने अपनी मौजूदगी में कराई। यहां वैष्णवी ने मनोज को वरमाला पहनाई तो अपने पहले पति राहुल के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। यहां दोनों पक्षों को जानने वाले लोग भी मेरठ कांड का उदाहरण देते हुए चुटकी लेते दिखाई दिए। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto