गैस लीक कर विवाहिता को भेज दिया रसोई में...आग लगी तो दरवाजा किया बंद

गैस लीक कर विवाहिता को भेज दिया रसोई में...आग लगी तो दरवाजा किया बंद

बदायूं। शहर में एक विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है। परिजनों के अनुसार, ससुराल वालों ने पहले साजिशन सिलिंडर खोलकर गैस लीक कर दी और उसके बाद विवाहिता को रसोई में भेज दिया। विवाहिता ने जैसे ही माचिस जलाई कि आग हर तरफ फैल गई। इसमें विवाहिता काफी झुलस गई। आरोप है कि जब उसने बाहर भागने की कोशिश की तो ससुराल वालों ने रसोई का दरवाजा बंद कर दिया। (देखें वीडियो) -



शहर के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर छह निवासी लालता प्रसाद ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को दिए पत्र में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी भारती की शादी 2013 में गालमपट्टी निवासी विक्रम सिंह के बेटे धर्मवीर से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले भारती को प्रताड़ित कर रहे थे। इस संबंध में एक मार्च को भी भारती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। 

विवाहिता के परिजनों के अनुसार, सोमवार को भारती के ससुराल वालों ने रसोई का सिलिंडर खोल दिया और भारती को बहाने से रसोई में भेज दिया। वहां भारती ने जैसे ही माचिस जलाई कि आग लग गई। इसमें भारती काफी जल गई। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने रसोई का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद करीब 80 प्रतिशत जली भारती को ससुराल वालों ने मोहल्ले के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मायके वालों को जानकारी होने पर वे विवाहिता को बरेली ले गए हैं। 

-------

बेटियां होने के कारण प्रताड़ित करते हैं ससुराल वाले

बदायूं। भारती के तहेरे भाई विनोद के अनुसार, ससुराल वाले भारती को इसलिए परेशान करते हैं कि उसके दो बेटियां हैं। पहली बेटी करीब सात साल की तथा दूसरी केवल ढाई तीन महीने की है। पुलिस को दिए पत्र में परिवार वालों का कहना है कि यदि भारती के साथ कोई अनहोनी होती है तो भारती के पति धर्मवीर, जेठ धर्मेंद्र कुमार व जेठानी नीलम और ससुर विक्रम उसके जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto