पिता को रोकर सुनाई आपबीती...ऑडियो हुआ वायरल, फिर पानीपत से बरामद हुई युवती

पिता को रोकर सुनाई आपबीती...ऑडियो हुआ वायरल, फिर पानीपत से बरामद हुई युवती

बदायूं। अलापुर से लापता युवती को पुलिस ने मंगलवार को पानीपत से बरामद कर लिया। युवती ने गैर समुदाय के एक युवक पर उसकी अश्लील वीडियो बनाने तथा इंटरनेट पर डालने के आरोप भी लगाए थे। अपने पिता को किए गए फोन पर भी युवती ने कहा था कि युवक ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिए हैं। 

नगर निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती पांच दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने काफ़ी तलाश किया लेकिन उसका पता न चल सका। इसके बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने समीर पुत्र इलियास निवासी वार्ड 13 अलापुर और नारायण पुत्र नेमपाल निवासी गूरा नबीगंज थाना उसावां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि दोनों आरोपी उसकी लड़की से फोन पर बात करते थे। जब उसकी लड़की बात न करने कि कहती तो धमकी देते देते थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकार भगा ले गए हैं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने युवती को पानीपत स्थित नारायण के कमरे से बरामद कर लिया। मंगलवार को पुलिस युवती और नारायण को लेकर थाने पहुंची। युवती को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

------

पिता और पुत्री के बीच फोन पर हुई बातचीत

बदायूं। बताया जा रहा है कि युवती ने किसी तरह अपने पिता को फोन किया, जिसमें उसने गैर समुदाय के युवक समीर का नाम लेकर कहा कि समीर ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर नेट पर डाल दिए हैं। ऑडियो में उसका पिता कहता है कि 'वह परेशान न हो और कोई गलत कदम मत उठा लेना, वह बस अपना पता बता दे, वह उसे ले आएगा।'

-----

युवती ने कहा कि 'उसे नहीं मालूम कि वह कहां है'

बदायूं। पिता से हुई बातचीत में युवती ने कहा कि उसे नहीं मालूम कि वह कहां है जबकि उसका पिता उससे लगाता पूछ रहा था कि वह एक बार बता दे कि वह कहां है। 

-----

प्रेमप्रसंग का मामला भी आया सामने

बदायूं। चर्चा है कि युवती का पहले समीर से प्रेमप्रसंग चल रहा था। उसके बाद वह नारायण के प्रति आकर्षित हो गई। वर्तमान में युवती और नारायण का प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह नारायण के साथ ही पानीपत चली गई थी। बताते हैं कि नारायण शादीशुदा और बालबच्चे वाला आदमी है। यह भी चर्चा है कि युवती जिस वीडियो का जिक्र अपने पिता से बातचीत में कर रही है वह वीडियो भी पुलिस को नहीं मिला है। 

---------

संबंधित खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

- युवती को ले गया गैर समुदाय का युवक...पुलिस नहीं तलाश पाई तो थाने पहुंचे लोग

https://sabkibaat.in/post/a-young-man-from-a-non-community-took-away-the-girl----when-the-police-could-not-find-her-people-reached-the-police-station-



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto