युवती को ले गया गैर समुदाय का युवक...पुलिस नहीं तलाश पाई तो थाने पहुंचे लोग
SAB KI BAAT
May 27 2024
2220
बदायूं। गैर संप्रदाय के युवक द्वारा अनुसूचित जाति की युवती को बहलाफुसला कर ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने से गुस्साए तमाम लोग सोमवार को थाने पहुंच गए और युवक व युवती का पता लगाए जाने की मांग की। मामला दो धर्मों से जुड़ा होने के कारण हिंदूवादी संगठनों ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
अलापुर निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती चार दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने काफ़ी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवार ने पुलिस से शिकायत की तो तहरीर के आधार पर पुलिस ने समीर निवासी वार्ड 13 अलापुर और नारायण निवासी गूरानबीगंज थाना उसावां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोनों आरोपी लड़की से फोन पर बात करते थे। जब उसकी लड़की बात न करने को कहती तो धमकी देते थे। पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकार भगा ले गए हैं।
इधर पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट न होने से तमाम लोग सोमवार को थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने और लड़की की बरामदगी की मांग की। पुलिस के समझाने पर लोग वापस हो गए।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT