ऐसे ले जाती है 'मौत' ! बाइक से उतरकर बात कर रहा था युवक...वाहन आया और रौंदता चला गया
SAB KI BAAT
May 28 2024
2640
बदायूं। मौत वो चीज है जो सात तालों में बंद रहने के बाद भी आ जाती है। ऐसा ही वाकया दबतोरी के युवक के साथ हुआ, जब सड़क किनारे बाइक से उतरकर फोन पर बात करते हुए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई।
बाइक चलाते समय फोन पर बात न करने की सलाह दी जाती है लेकिन मौत को जब आना होता है तो वह कैसे भी आ जाती है। बिसौली के दबतोरी क्षेत्र निवासी करीब 24 वर्षीय अरविंद उर्फ गब्बर मौर्य अपने मित्र जफरुद्दीन के साथ मंगलवार को किसी काम से गांव से बिसौली आ रहा था। बताते हैं कि परसिया की पुलिया के पास उसके पास किसी का फोन आया। इसके बाद अरविंद ने बाइक साइड में लगाते हुए उतरकर फोन पर बात करना शुरू कर दी। इसी दौरान दूसरी तरफ से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें अरविंद की मौत हो गई। टक्कर मारने वाली गाड़ी डीसीएम बताई जा रही है। अरविंद की शादी करीब चार साल पहले ही हुई थी। उसका डेढ़ साल का एक बेटा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter