भाजपा भव्यता से मनाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, चलेगा स्मृति अभियान

भाजपा भव्यता से मनाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, चलेगा स्मृति अभियान

जनसेवा और सांस्कृतिक पुनरुद्धार की प्रतिमूर्ति थीं रानी अहिल्याबाई होलकरः असीम अरुण

बदायूं। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी 21 से 31 मई तक अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाएगी। इसके लिए पार्टी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान बैठकें, गोष्ठियां, शोभायात्रा, महिला सशक्तीकरण दौड़, कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

बृहस्पतिवार को योजना बैठक को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने संबोधित किया।

राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर हमारी आराध्य हैं। वह भारत की सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन विचारों के साथ गरीबों असहायों की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने कहा कि कठिन चुनौतियों और विषम परिस्थितियों के बीच भी रानी अहिल्याबाई होल्कर अडिग रहीं और जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहीं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 300 साल बाद फिर एक बार भारत का सांस्कृतिक पुनर्जागरण हो रहा। 

-------

जिलाध्यक्ष ने दी कार्यक्रमों की जानकारी

बदायूं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें महिला सशक्तीकरण हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन 19 मई को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में होगा। जिला संगोष्ठी 22 मई को भाजपा कार्यालय पर होगी। गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन 24 मई को मां भागीरथी घाट कछला पर होगा। पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन का आयोजन 24 मई को डाइट ऑडिटोरियम में किया जायेगा। प्रदर्शनी 25 मई को भाजपा कार्यालय पर लगाई जायेगी। 29 और 30 मई को प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय और प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायत पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती एवं श्रद्धांजलि समारोह 31 मई को भाजपा कार्यालय बदायूं पर किया जायेगा।

-------

सदर व बिल्सी विधायक ने भी किया संबोधित

बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक देशभर के लगभग 10 हजार मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया था। उन्होंने नारी सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया।

-------

ये रहे मौजूद

बदायूं। इस मौके पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, पाल समाज के जिलाध्यक्ष अनेकपाल सिंह, चेयरमैन तारा देवी, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, शिशुपाल शाक्य, ओमकृष्ण सागर, गजेन्द्र यादव, दिनेश सिंह, अनेकपाल पटेल, केसी शाक्य, सुभाष चंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश सागर, करुणा सोलंकी, आशीष शाक्य, अचल शर्मा, शिवम शंखधार, धीरज पटेल, केशव चौहान, उदयवीर दिवाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto