कक्षा चार की छात्रा से दुष्कर्म...दूसरे समुदाय के नाबालिग पर आरोप, परिजन बोले-शिक्षक ने की आरोपी की मदद
SAB KI BAAT
Sep 19 2025
2080
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पर कक्षा चार की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपित नाबालिग दूसरे समुदाय का है। छात्रा के परिवार वालों का आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक ने भी आरोपित को भगाने में मदद की। इसे लेकर थाने पर हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा भी किया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बालिका यहां स्थित स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती है। परिवार वालों का कहना है कि जब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपित के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसका पता चलने पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद आदि संगठनों के के कार्यकर्ता थाने पर आ गए। उनकी पुलिस से कहासुनी भी हुई। लोगों का आरोप था कि बृहस्पतिवार का मामला होने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है जबकि पीड़ित का परिवार घटना के बाद तत्काल आसफपुर पुलिस चौकी पहुंच गए थे। इधर, एसओ रामेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी तो सीओ बिसौली सुनील कुमार भी वहां आ गए। उन्होंने परिवार वालों समेत गांव के लोगों को भी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची काफी डरी हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी।
-------
एक शिक्षक पर आरोपित को भगाने का आरोप
बदायूं। बताते हैं कि स्कूल के ही आरोपित के समुदाय के एक शिक्षक पर आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद उसने ही आरोपित नाबालिग को भगा दिया, ताकि वह पकड़ में न आ सके। परिवार वालों ने इस शिक्षक का नाम भी पुलिस को बताया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
