लव, से*स या 'धोखा'...सरकारी आवास में प्रेमी जोड़े का शोर, दरवाजा खोला तो अंदर था ये नजारा
SAB KI BAAT
Sep 18 2025
13440
चन्दौसी (सम्भल)। बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में बने सरकारी आवासों में से एक में प्रेमी जोड़ा होने का शोर मचा तो हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों से जुड़े लोग तथा पुलिस मौके पर पहुंच गए। दरवाजा खुलवाकर पुलिस अंदर पहुंची तो अकेली युवती के साथ निकलकर बाहर आई। अब अंदर युवक और युवती के बीच लव और सेक्स का खेल चल रहा था या फिर लोगों की आंखों को 'धोखा' हुआ, इसी पसोपेश में दोपहर गुजर गई।
तहसील परिसर में सरकारी आवास भी बने हैं। एक आवास में तहसील का एक कर्मचारी रहता है जो दूसरे समुदाय का है। बृहस्पतिवार को लोगों ने एक युवती को आवास के अंदर जाते देखा तो शोर मच गया कि अंदर कर्मचारी युवक व युवती के बीच कुछ चल रहा है। ऐसे में वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व पुलिस भी आ गए। हिंदू नेता कौशल किशोर व राजकुमार ठाकरे समेत तमाम वकील भी पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया। कई घंटों तक पुलिस व भीड़ यहां जमी रही। पुलिस ने अंदर मौजूद युवती से बात करने की काफी मशक्कत की तो उसने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही महिला पुलिस अंदर जाकर युवती को बाहर लेकर निकल आई।
इधर, लोगों ने युवक के भी अंदर होने की आशंका जताई लेकिन खोजबीन के बाद भी वहां कोई नहीं मिला। हिंदू नेताओं ने भी दोबारा अंदर जाकर देखा लेकिन वहां कोई नहीं था। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा।
------
...कहीं भीड़ का फायदा उठाकर तो नहीं निकल गया युवक
चन्दौसी (सम्भल)। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जब महिला पुलिस के साथ युवती को मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकाला गया तो तमाम मीडिया कर्मियों समेत वहां मौजूद लोगों का रुख उसकी तरफ हो गया था। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि इसी का फायदा उठाकर अंदर मौजूद युवक वहां से खिसक लिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT