मदर एथीना में बेबी शो...नन्हें बच्चों ने दिखाया हुनर, जमकर हुई तारीफ

मदर एथीना में बेबी शो...नन्हें बच्चों ने दिखाया हुनर, जमकर हुई तारीफ


बदायूं। मदर एथीना स्कूल में सोमवार को दो से पांच वर्ष तक के छोटे-छोटे बच्चों के लिए ‘बेबी शो 2024’ का आयोजन किया गया। खास बात ये रही कि निर्णायक मंडल में विद्यालय के ही पूर्व विद्यार्थी डाॅ. कुमार वासु, डॉ. देवांश यादव, डॉ. नूरूल एवं बरेली से डॉ. विशेष सिंह को आमंत्रित किया गया। 

सबसे पहले कक्षा-10 की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य तथा प्लेग्रुप के विद्यार्थियों ने नृत्य, योग आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद ‘बेबी शो’ के अंतर्गत दो से तीन, तीन से चार एवं चार से पांच वर्ष के विद्यार्थियों को तीन वर्गों में विभाजित करते हुए उनके लिए विविध प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ जिले के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग कर अपने हुनर से सभी को सम्मोहित कर दिया। विजयी प्रतिभागियों को विशेष उपहार एवं प्रशस्ति-पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों के लिए ऐसे कार्यक्रम विद्यालय के प्रति उनमें विशेष लगाव के साथ-साथ आत्मविश्वास उत्पन्न करते हैं जिसकी सहायता से वे बिना किसी हिचकिचाहट अथवा झिझक के पूरे मन और उत्साह के साथ विद्यालय में कुछ भी सीखने व करने हेतु तत्पर हो जाते हैं। इस मौके पर डॉ. रूपम अमित, डॉ. सना आदि भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto