टीकाकरण करने गई थी आशा कार्यकर्ता...अर्द्धनग्न हालत में खेत में मिली लाश

टीकाकरण करने गई थी आशा कार्यकर्ता...अर्द्धनग्न हालत में खेत में मिली लाश

लाश की हालत देखकर दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका

बदायूं। टीकाकरण करने गई आशा कार्यकर्ता का शव अर्द्धनग्न हालत में खेत में पड़ा मिला। लाश की हालत देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

क्षेत्र के गांव हयातनगर निवासी एक महिला आशा कार्यकर्ता है। सोमवार सुबह को वह गांव कुंदननगला में टीकाकरण करने गई थी। बताते हैं कि वह दोपहर के वक्त वहां से निकल गई थी। शाम को महिला का शव एक मक्के के खेत में पड़ा मिला। आशा कार्यकर्ता ने जो कपड़े पहने थे वह अस्त व्यस्त थे और वह अर्द्धनग्न हालत में थी। ऐसे में दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। 

इधर जब शाम तक आशा कार्यकर्ता घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसे तलाश करना शुरू कर दिया। ढूंढते-ढूंढते वह उस खेत तक पहुंच गए जहां आशा कार्यकर्ता का शव पड़ा था। जिस जगह लाश पड़ी थी वहां की फसल भी टूट गई थी। ऐसे में यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत से पहले आशा कार्यकर्ता ने काफी संघर्ष किया था। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto