आखिर किस बात की थी नाराजगी...14 साल के किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

आखिर किस बात की थी नाराजगी...14 साल के किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र में एक 14 साल का किशोर परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर फांसी पर झूल गया। 

मामला बिसौली तहसील के बीधानगला गांव का है। यहां शेरसिंह अपने परिजनों के साथ रहते हैं। सोमवार वह अपनी पत्नी समेत अन्य परिजनों के साथ खेत पर थे। इसी दौरान उनके 14 साल के बेटे मोहित ने घर में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जब मोहित के माता-पिता को इसकी जानकारी हुई तो वे भागकर घर पहुंचे तो वहां मोहित का शव लटका मिला। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताते हैं कि मोहित ने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर यह कदम उठाया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto