(वीडियो): छेड़खानी, गलतफहमी या फिर पुरानी खुन्नस...पर हुआ 'दे-दना-दन'
SAB KI BAAT
Sep 21 2024
3990
बदायूं। सहसवान में लगे मेले में एक युवक को दो महिलाओं ने गिरा-गिराकर चप्पलों से जमकर पीटा। महिलाओं के साथ के युवक ने भी उसे गिराया और उसकी पिटाई लगाई। अब उस युवक ने महिलाओं से छेड़खानी की थी या उनकी कोई पुरानी खुन्नस थी या फिर वह किसी गलतफहमी का शिकार हो गया, ये तो कहना मुश्किल है लेकिन वीडियो वायरल हो गया। वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। (देखें वीडियो)
सहसवान में इस समय मेला चल रहा है। रात में यहां काफी भीड़ होती है। करीब एक महीने चलने वाले इस मेले में आसपास के भी हजारों लोग आते है। युवक की पिटाई को जो वीडियो वायरल हुआ है वह शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। इसमें दो महिलाएं एक युवक को चप्पलों से पीटती दिखाई दे रही हैं। एक युवक भी इन
महिलाओं के साथ लग रहा है। वह भी युवक को गिराकर पीट रहा है। हालांकि पुलिस इस वीडियो की जानकारी से इंकार कर रही है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter