ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, सास और भतीजी की हालत गंभीर
SAB KI BAAT
Mar 06 2026
2040
बाइक में टक्कर मारकर भाग गया कोई वाहन, घर में मचा कोहराम
सबकी बात न्यूज
बदायूं। ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी उसकी सास व भतीजी घायल हो गई।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव कुबरी निवासी 35 वर्षीय कप्तान सिंह की ससुराल अंबियापुर गांव में है। शुक्रवार शाम को वह वहां से बाइक द्वारा अपने घर वापस आ रहे थे। बाइक पर उनकी सास चमेली देवी तथा साले की चार बेटी प्रियंका भी सवार थीं। जैसे ही उनकी बाइक टिटोली गांव के पास पहुंची, किसी तेज रफ्तार वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कप्तान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चमेली देवी व प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।
(मुख्य फोटो- प्रतीकात्मक)



Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT