सराफा की दुकान से देखने को निकलवाए सोने के पेंडेंट, एक हुआ लापता...किसने किया चोरी

सराफा की दुकान से देखने को निकलवाए सोने के पेंडेंट, एक हुआ लापता...किसने किया चोरी

शहर के सराफा बाजार का है मामला, एक महिला ग्राहक पर चोरी का आरोप लगाते हुए कारोबारी ने दी तहरीर

सबकी बात न्यूज

बदायूं। शहर के सराफा बाजार में बुर्काधारी महिला ग्राहक ने सोने के पेंडेंट देखने को निकलवाए। इसी बीच एक पेंडेंट लापता हो गया। सराफा कारोबारी को इसका पता तब लगा जब बाद में पेंडेंट गिनवाए गए। कारोबारी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। 

मामला शहर के सराफा कारोबारी जितेंद्र महाजन की दुकान का है। जितेंद्र ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी हैं। तहरीर के अनुसार, बृहस्पतिवार को एक महिला तथा एक पुरुष उनकी दुकान पर आए। महिला ने बुर्का पहन रखा 

(देखें वीडियो, जिसमें दिख रहे संदिग्ध)- 

था जबकि पुरुष ने भी अपने सिर पर गमछा लपेट रखा था। दुकान पर काम करने वाले स्टाफ से उन्होंने चार ग्राम तक का पेंडेंट दिखाने को कहा। इस पर कर्मचारी सचिन शर्मा ने उनके सामने सात पेंडेंट रख दिए। कारोबारी का आरोप है कि इसी बीच दोनों ने बातों में उलझाकर एक पेंडेंट गायब कर दिया। चोरी का पता तब चला जब स्टाफ ने बाद में पेंडेंट की गिनती की। कारोबारी जितेंद्र महाजन द्वारा लापता हुए पेंडेंट की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। उन्होंनें घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto