बदायूं। उझानी नगर पालिका परिसर के उमंग पार्क पर हार्टफुलनेस संस्था द्वारा आयोजित नि:शुल्क ध्यान शिविर के द्वितीय दिवस में बड़ी संख्या में जिज्ञासुओं द्वारा योगाभ्यास और रिलेक्शेसन के साथ ध्यान का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संयोजक सुरेंद्र सिंह द्वारा विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए आसनों से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। हार्टफुलनेस प्रशिक्षक लखन सिंह द्वारा ध्यान के प्रभावों और उसकी उपयोगिता के बारे में बताया। जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना द्वारा हार्टफुलनेस की गाइडेड सफाई के अभ्यास के प्रति जिज्ञासुओं को सजग करते हुए कहा कि सफाई का अभ्यास हमारे मानसिक विकारों को दूर करने और दिन भर की गतिविधियों के दौरान पड़ने वाली नकारात्मक छापों एवं संस्कारों से स्वयं को मुक्त करने में सहयोगी होने के साथ-साथ सफाई के प्रभाव से ध्यान में विचारों का प्रवाह कम हो जाता है। शिविर में उपस्थित नगर के सर्राफा व्यवसायी अवनीश चंद्र गोयल ने नित्य सुबह प्राणायाम, आसन, ध्यान को करने के लिए सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह एवं स्वंयसेवक सूरजपाल शर्मा, नीरज अग्रवाल,नवीन कुमार, रूपेंद्र पाल, शैलेंद्र सिंह, पारस शर्मा, नेम सिंह, संजीव सिंह, चरन सिंह, सुनील, नेम सिंह आदि रहे। उपस्थित नगर वासियों में डा. आलोक गुप्ता, शशि गुप्ता, डा. वेदराम शाक्य, ओम प्रकाश चौहान, कमलेश कुमार वार्ष्णेय, मोहम्मद अतीक, सुनीति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
