कौन कहता है! 'मां न सुनी कुमाता'... ये खबर पढ़ लीजिए, कहना छोड़ देंगे
SAB KI BAAT
Jun 12 2024
3190
बिजनौर। जो लोग कहते हैं कि ' पूत कपूत सुने बहुतेरे, मां न सुनी कुमाता'...वो ये खबर पढ़ लें। बिजनौर में एक मां द्वारा अंजाम दी गई घटना किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगी। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे को न सिर्फ फावड़े से काट दिया, बल्कि उसे जिंदा जलाने का भी प्रयास किया।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में बुधवार को महिला आदेश पत्नी कपिल कुमार अपने ही चार वर्ष के मासूम इकलौते पुत्र हर्ष उर्फ कल्लू से किसी बात पर इतना गुस्सा हुई कि पहले तो उसे फावड़े से काट दिया फिर उसे जिंदा ही आग के हवाले कर दिया।
बताते हैं कि महिला ने पहले रक्तरंजित बच्चे को जिंदा ही गैस पर रख दिया। वह नहीं जला तो बाहर निकालकर लकड़ियां जलाकर उस पर रख दिया। इस दौरान खेत से लौट कर आए मासूम के पिता कपिल ने ये खाैफनाक दृश्य देखा तो उसका कलेजा ही मुंह को आ गया। उसने अपने पुत्र को आग से किसी तरह से निकाला और उसे डॉक्टर के पास ले कर गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने इस मासूम को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। कलयुगी मां ने ऐसा क्यों किया, इसकी पूछताछ की जा रही है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT