बड़े स्वाद से महिला खा रही थी आइसक्रीम...अचानक अंदर दिखी यह चीज कि निकल पड़ी चीख

बड़े स्वाद से महिला खा रही थी आइसक्रीम...अचानक अंदर दिखी यह चीज कि निकल पड़ी चीख

सब की बात न्यूज। आप भी यदि बाहर से कुछ ऑर्डर कर रहे हैं या फिर होटल पर खा रहे हैं तो देखकर खाईये। इस खाने में कुछ भी निकल सकता है। पिछले दिनों गजरौला के हवेली होटल में एक अफसर के खाने में ऑर्डर किए गए कढ़ाही पनीर में हड्डी निकलने के बाद अब ताजा मामला मुंबई के मलाड इलाके का है जब एक महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम आर्डर की। वह बड़े स्वाद से इसे खा रही थी कि इसमें एक मानव अंगुली निकल आई। 

दरअसल इस महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। आइसक्रीम कोन के अंदर महिला को इंसान की एक कटी हुई उंगली मिली। इसे देखकर महिला की चीख निकल गई। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है की आइसक्रीम कोन में इंसानी अंग है। पुलिस ने और पुख्ता होने के लिए आइसक्रीम में मिली इंसानी अंग को लैब में भेजा है। बताया जाता है कि महिला ने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा ली थी, पर जैसे ही उसको लगा की कुछ गड़बड़ है उसने आइसक्रीम में देखा की एक इंसानी कटी हुई अंगुली है। अब पुलिस ने  आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। आइसक्रीम युम्मो कंपनी की बताई जा रही है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Lekin jeetenge nahi

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto