ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा..रेलवे ने दी सहायता, पुत्र का हुआ जन्म

ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा..रेलवे ने दी सहायता, पुत्र का हुआ जन्म

सब की बात न्यूज। कासगंज पर ट्रेन में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने उसे तुरंत अस्पताल भेजा। यहां महिला ने एक बेटे को जन्म दिया।मंगलवार को गाड़ी संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज विशेष एक्सप्रेस कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगभग 09.47 बजे पहुंची। यहां पर प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कासगंज के कांस्टेबल रामफूल मीना द्वारा पोस्ट कमांडर रामप्रताप सिंह तोमर को सूचना दी गई कि एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है, उसे शीघ्र चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुलाया गया। 

महिला कांस्टेबल प्रीति वर्मा तथा हेड कांस्टेबल धारा सिंह मीना को पीड़ित महिला के पास सहायता के लिए भेजा गया। महिला यात्री को सावधानी के साथ कोच से नीचे उतारकर एंबुलेंस द्वारा नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अशोकनगर, कासगंज पहुंचाकर भर्ती कराया गया। गर्भवती महिला सपना पति सुनील, ग्राम व पोस्ट भुंडी, थाना बनकटा, जिला कुशीनगर की रहने वाली है। वह अपने परिजनों के साथ बड़ोदरा जंक्शन से कासगंज तक की यात्रा कर रही थी। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने रेलवे सुरक्षा बल का सेवा-भाव, तत्परता तथा सहयोग सराहना की।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto