'कुकिंग विदआउट फायर'...बनाए स्वादिष्ट व्यंजन, लिया चिल्ड्रंस पार्टी का मजा

'कुकिंग विदआउट फायर'...बनाए स्वादिष्ट व्यंजन, लिया चिल्ड्रंस पार्टी का मजा

बदायूं। कादरचौक स्थित सीएम ब्राइटन ग्लोबल स्कूल में चल रहे समर कैंप में बच्चों ने न केवल जमकर मस्ती की बल्कि खेल-खेल में कई रचनात्मक गतिविधियां भी सीखीं।

कुकिंग विदआउट फायर के अंतर्गत बिना आग के खाने के तमाम व्यंजन बनाने सीखे। बच्चों ने कैंप के दूसरे दिन शिकंजी, चने की चाट, लस्सी, कोल्ड कॉफी, फ्रूट चाट आदि बनाये और मिलकर इन व्यंजनों का आनंद लिया।

बच्चों ने शिक्षकों को धन्यवाद पत्र भी लिखकर दिए। तीसरे दिन बच्चों ने हाथों पर मेंहदी लगाई और रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। 

(नीचे देखिये फोटो गैलरी) -

बालिकाओं में अपने हाथों पर एक से बढ़कर एक मेंहदी लगाने की होड़ दिखाई दी। कैंप के चौथे दिन बच्चों ने टेंट बनाकर उनके अंदर चिल्ड्रंस पार्टी करते हुए जमकर मस्ती की। पांचवे और छठे दिन पेपर से एयरप्लेन, वोट आदि बनाए साथ ही पॉटरी आदि बनाना सीखा। पूरे कैंप में बच्चों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। 









Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto