ये 'आशिकी' कहां ले आई...पहले थे डीएसपी, अब बन गए सिपाही

ये 'आशिकी' कहां ले आई...पहले थे डीएसपी, अब बन गए सिपाही

सब की बात न्यूज। कमबख्त 'आशिकी' चीज ही ऐसी है...आशिकी का भूत जब सिर चढ़कर बोलता है तो दुनिया रंगीन दिखने लगती है। कुछ ऐसा ही पुलिस विभाग के डीएसपी यानी सीओ के साथ हुआ जब उन पर आशिकी का भूत चढ़ा। तीन साल तक तो उनकी दुनिया 'रंगीन' ही रही लेकिन अब उनकी जिंदगी भी 'ब्लैक एंड व्हाइट ' होकर रह गई है। आशिकी के कारण पकड़े गए सीओ को विभाग ने डिमोट करके सिपाही बना दिया है।

ये चर्चित मामला उन्नाव जिले का और वर्ष 2021 का है। यहां सीओ के रूप में कृपाशंकर कनौजिया तैनात थे। जुलाई 2021 को छुट्टी लेकर वह अचानक लापता हो गए। हालांकि उन्होंने पारिवारिक वजहों से छुट्टी मांगी थी लेकिन छुट्टी के बाद वह 

घर के बजाय कहीं और चले गए थे। सीओ ने अपने दोनों मोबाइल नंबर भी बंद कर दिए थे। उनकी पत्नी ने एसपी उन्नाव को फोन करके मदद मांगी थी। अनहोनी की आशंका में अधिकारियों ने जांच कराई तो उनकी लोकेशन कानपुर में एक होटल की मिली। पुलिस होटल पहुंची तो वहां सीओ एक महिला सिपाही के साथ थे। सीओ और उनकी महिला मित्र होटल में प्रवेश करते समय सीसीटीवी में भी कैद हो गए थे। ------

तीन साल चली जांच, अब हुई कार्रवाई

- होटल में महिला सिपाही के साथ रात में पकड़े गए सीओ कृपाशंकर कनौजिया पर विभागीय जांच के बाद तीन साल बाद कार्रवाई हो सकी है। अब उनका डिमोशन करके उन्हें सिपाही बना दिया गया है। इस घटना से विभाग की खूब किरकिरी हुई थी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto