बदायूं में भी रहा है ये सस्पेंड थाना प्रभारी...महिला दरोगा को दिया साथ में 'सोने' का ऑफर

बदायूं में भी रहा है ये सस्पेंड थाना प्रभारी...महिला दरोगा को दिया साथ में 'सोने' का ऑफर

आगरा। एक रंगीन मिजाज दरोगा द्वारा महिला सिपाही को अपने कमरे में 'सोने' का ऑफर देना भारी पड़ गया। महिला सिपाही की शिकायत पर उसे निलंबित कर दिया गया है। खास बात ये रही कि जांच में ये शिकायतें सही पाई गईं। यह रंगीन मिजाज दरोगा कभी बदायूं में भी तैनात रहा है। 

एत्माउद्दौला थाना प्रभारी के रूप में दुर्गेश कुमार मिश्र तैनात थे। इन पर एक ट्रेनी महिला दरोगा ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला दरोगा ने कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा था कि थाना प्रभारी की उस पर गलत नजर है। होली वाले दिन उसे जबरन थाने में बैठाए रखा गया और थाना प्रभारी ने उसको अचानक पकड़कर किस कर लिया। विरोध करने पर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो सही नहीं होगा। 


ट्रेनी महिला दरोगा ने नई नौकरी की खातिर बर्दाश्त कर लिया लेकिन दुर्गेश मिश्रा की हरकतें बढ़ती चली गईं। विगत 20 जून की रात 12 बजे फोन करके थाना प्रभारी ने उससे कहा कि बहुत गर्मी है। मेरे कमरे में एसी लगा है। यहां आकर मेरे साथ सो जाओ। मना करने पर उसको थाने से हटाने और बदनाम करने तक की धमकी दी।

--------

शादी नहीं होने देना चाहता थाना प्रभारी

महिला दरोगा का ये भी आरोप है कि थाना प्रभारी उसकी शादी नहीं होने देना चाहता और अपने साथ रखने के लिए दबाव बनाता है। ट्रेनी महिला दरोगा की शिकायत पर दुर्गेश कुमार मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। बताते हैं कि सब इंस्पेक्टर अमित प्रसाद को भी सहयोग करने के आरोप में निलंबित किया गया है। जांच में दोनों को दोषी पाया गया है। कई साल पहले दरोगा दुर्गेश मिश्रा बदायूं में भी तैनात रहे हैं। पूर्व विधायक योगेंद्र सागर कांड में भी दुर्गेश मिश्रा का नाम काफी चर्चित रहा था। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto